नई दिल्ली: Apple इस साल बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी 2026 में करीब 11 नए डिवाइस लॉन्च कर सकती है, जिसमें iPhone 18 Pro, नए iPad, Mac और Apple Watch शामिल हैं। खास बात ये है कि फोल्डेबल iPhone भी देखने को मिल सकता है।
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max फोन के डिजाइन और कैमरा दोनों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। Apple स्क्रीन के अंदर Face ID देने की तैयारी कर रहा है, जिससे Dynamic Island छोटा हो सकता है या पूरी तरह हट भी सकता है। इससे पूरी स्क्रीन ज्यादा साफ और बड़ी दिखेगी। Pro मॉडल्स को कैमरा में वेरिएबल अपर्चर तकनीक आ सकती है, जिससे फोटो की क्वालिटी और खासकर लो-लाइट परफॉर्मेंस बेहतर होगी। इन फोन्स में नया A20 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। Pro Max वर्जन में बड़ी बैटरी भी मिल सकती है।
कंपनी iPad 12 और iPad Mini के नए वर्जन ला सकती है, जिनमें तेज प्रोसेसर और बेहतर डिस्प्ले मिलेगा। Mac लाइनअप में भी अपग्रेड देखने को मिल सकता है—जैसे MacBook Pro, Mac Mini और iMac में नए M5 चिप दिए जा सकते हैं। वियरेबल्स में Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra के नए मॉडल लॉन्च हो सकते हैं। अगर ये सभी लॉन्च होते हैं, तो 2026 Apple के लिए मेगा लॉन्च ईयर साबित होगा।
नए डिवाइस में ऑन-डिवाइस AI और “Apple Intelligence” फीचर्स मिल सकते हैं, जिससे फोन खुद समझदारी से काम करेगा iPad और MacBook में भी OLED स्क्रीन आने की उम्मीद है, जिससे रंग ज्यादा शार्प और बैटरी भी बेहतर मिलेगी। A20 Pro chip और M5 चिप के साथ डिवाइस और तेज, स्मूद और पावरफुल होंगे—गेमिंग और प्रोफेशनल काम के लिए बेस्ट। खासकर Pro Max मॉडल में बड़ी बैटरी और बेहतर बैटरी मैनेजमेंट देखने को मिल सकता है। वेरिएबल अपर्चर और नए सेंसर से फोटो और वीडियो क्वालिटी DSLR जैसी हो सकती है। Apple Watch Series 12 में नए हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स—जैसे एडवांस फिटनेस और हेल्थ मॉनिटरिंग—मिल सकते हैं। Apple अपने सभी डिवाइसेज़ को और बेहतर तरीके से आपस में जोड़ने पर काम कर रहा है—iPhone, Mac, iPad सब एक साथ और स्मूद चलेंगे।
