नई दिल्ली: पॉपकॉर्न तैयार रखिए, रिमोट भूल जाइए, अब हर घर की दीवार पर चलेगा पर्सनल थिएटर। Epson ने इंडिया में EpiqVision Mini Smart Laser Projectors – EF-22N और EF-21W लॉन्च किए हैं जो आपके घर को बिना किसी झंझट और बिना एक्स्ट्रा डिवाइस के सिनेमाहॉल बना देंगे। अब किसी टीवी या स्ट्रीमिंग बॉक्स की ज़रूरत नहीं है। ये दोनों प्रोजेक्टर खुद ही Full HD पिक्चर, Google TV, Dolby ऑडियो और शानदार डिजाइन के साथ आए हैं। इन्हें कह सकते हैं – “जेब में टीवी, बैग में थिएटर!” 150 इंच की स्क्रीन, वो भी आपकी दीवार पर।
Epson EpiqVision EF-22N और EF-21W प्रोजेक्टर 381 सेमी (150 इंच) तक की बड़ी स्क्रीन है। वो भी Full HD 1080p क्वॉलिटी में। 1,000 ल्यूमेंस ब्राइटनेस और Epson की खास 3LCD टेक्नोलॉजी से कलर इतने ब्राइट दिखते हैं कि आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि कल तक जो टीवी आप देखते थे, उसमें कुछ अधूरा था।
HDR10 + HLG सपोर्ट से फिल्म देखने IPL मैच या Netflix सीरीज़ देखने का मज़ा दोगुना हो जाएगा। अब अलग से Fire Stick या Android Box की ज़रूरत नहीं! इन प्रोजेक्टरों में Google TV और Google Cast पहले से ही मौजूद है। Netflix, YouTube, Prime Video, Hotstar – सब एक क्लिक में मिलेगा। फोन या लैपटॉप से सीधे कास्ट भी कर सकते हैं। Dolby ऑडियो वाला स्पीकर से साउंड भी दमदार होगी। इनमें 5W के डुअल स्पीकर्स है, जो Dolby Audio™ के साथ आते हैं। कोई एक्स्ट्रा साउंड सिस्टम नहीं लगेगा – सिनेमा जैसी आवाज़ सीधे दीवार से टकरा कर कमरे को भर देगी।
प्रोजेक्टर सिर्फ टेक्निकल नहीं, स्टाइलिश भी हैं। मेटालिक फिनिश, कॉम्पैक्ट साइज और हल्के वज़न के कारण इसे लिविंग रूम से लेकर टेरेस तक हर जगह फिट कर सकते हैं। EF-22N मॉडल में 360° हॉरिजॉन्टल और 150° वर्टिकल एडजस्टमेंट वाला स्टैंड भी है — दीवार हो, छत हो या फर्श, जहां चाहें प्रोजेक्ट कीजिए। इनमें लेज़र लाइट टेक्नोलॉजी दी गई है जो 20,000 घंटे तक बिना किसी सर्विस के चलती है। EF-22N की कीमत 1,19,999 रुपये और EF-21W के दाम 99,999 होंगे। दोनों पर 3 साल या 20,000 घंटे की वॉरंटी (जो पहले हो) मिलती है।
