Portronics MOVO: 3 इन 1 गैजेट से मेकअप करो, म्यूज़िक सुनो और चार्ज करो मोबाइल

नई दिल्ली: अगर आप दिन की शुरुआत आइने के सामने करते हैं, दिनभर विडियो कॉल्स में बिजी रहते हैं और शाम को मनपसंद म्यूजिक सुनकर रिलेक्स होना पसंद करते हैं, तो Portronics का नया MOVO आपका परफेक्ट टेक साथी बन सकता है। भारत के भरोसेमंद टेक ब्रांड Portronics का 3-इन-1 स्मार्ट मिरर दिखने में स्टाइलिश और काम में बेमिसाल है।

वायरलेस चार्जिंग, ब्लूटूथ स्पीकर और LED लाइट मिरर – तीनों को एक ही खूबसूरत गैजेट में पिरोकर MOVO बनाया गया है। यह सिर्फ मिरर नहीं, 3-इन-1 जादुई गैजेट है। MOVO को आप अपनी वर्क डेस्क, ड्रेसिंग टेबल या बेडसाइड टेबल पर रख सकते है। Portronics MOVO की कीमत 4,099 रुपये रखी गई है। यह Portronics की ऑफिशियल वेबसाइट, Amazon, Flipkart और भारतभर के ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। कंपनी इस प्रोडक्ट पर 12 महीने की वारंटी भी दे रही है।

MOVO Qi2 सर्टिफाइड है और इसमें 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है। इसके मैग्नेटिक बेस पर फोन रखने से यह बिना फिसले सुरक्षित तरीके से चार्ज होता है। स्मार्ट मिरर में बिल्ट-इन 5W स्पीकर है, जो Bluetooth 5.3 पर चलता है। इससे आपको फास्ट पेयरिंग, स्थिर कनेक्शन और कम पावर यूज के साथ म्यूज़िक पॉडकास्ट या कॉल में बेस्ट क्वॉलिटी मिलती है।

MOVO में तीन तरह की LED रिंग लाइट सेटिंग्स दी गई हैं – वॉर्म, न्यूट्रल और डे लाइट। यूज़र अपनी ज़रूरत के अनुसार लाइट ट्यून कर सकते हैं। मिरर को 90 डिग्री तक झुकाया जा सकता है, जिससे एंगल सेट करना आसान हो जाता है। इसमें डुअल USB Type-C पोर्ट दिए गए हैं – जिससे मिरर को चार्ज करने के साथ-साथ दूसरे गैजेट्स भी चार्ज किए जा सकते हैं। इसमें हर मूड के लिए खूबसूरत लाइटिंग है। बॉक्स में 30W एडॉप्टर भी शामिल है । साइड माउंटेड बटन से लाइट और वॉल्यूम कंट्रोल करना बेहद आसान है। MOVO सिर्फ एक मिरर नहीं, बल्कि लाइफस्टाइल का स्मार्ट अपग्रेड है।