अब 7.77 लाख में घर ले जाइए Toyota Urban Cruiser Taisor

नई दिल्ली: Toyota Kirloskar Motor (TKM) ने अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV Urban Cruiser Taisor को नए ‘ब्लूइश ब्लैक’ कलर और सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड 6 एयरबैग के साथ लॉन्च किया है। यह नया कलर टेज़र के यंग और डायनेमिक लुक में और स्टाइल जोड़ता है। Toyota इस SUV के साथ 3 साल/1,00,000 km की वॉरंटी देती है, जिसे 5 साल/2,20,000 किमी तक बढ़ाया जा सकता है। अर्बन क्रूज़र टेज़र की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.77 लाख रुपये है।

Taisor में 1.2L K-सीरीज़ पेट्रोल और 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं, जो 22.79 km/litre तक का माइलेज देते हैं। ट्रांसमिशन के लिए 5MT, 5AMT और 6AT का चुनाव किया जा सकता है। SUV में LED हेडलैम्प्स, ट्विन LED DRLs, ड्यूल-टोन इंटीरियर, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, क्रूज़ कंट्रोल, पैडल शिफ्टर्स (AT), वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स मौजूद हैं। सेफ्टी के लिए इसमें VSC, हिल होल्ड असिस्ट और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स भी मिलते हैं।

Toyota Urban Cruiser Taisor एक ऐसी कॉम्पैक्ट SUV है, जो अर्बन लाइफस्टाइल की शान और टोयोटा की भरोसेमंद क्वालिटी – दोनों को एक साथ पेश करती है। इसमें दो दमदार और एफिशिएंट इंजन ऑप्शन मिलते हैं – 1.2L K-सीरीज़ पेट्रोल और 1.0L टर्बो पेट्रोल। यह 22.79 किमी प्रति लीटर की माइलेज देती है। गियरबॉक्स के लिए 5MT, 5AMT और 6AT का चुनाव किया जा सकता है।

इसके एक्सटीरियर में स्लीक LED हेडलैम्प्स, ट्विन LED DRLs और क्रोम एक्सेंट वाली सिग्नेचर ट्रैपेज़ॉइडल ग्रिल इसे अलग पहचान देते हैं। अंदर बैठते ही ऐसा फील होता है, जैसे आप कहीं के राजा हों। कंफर्ट और टेक्नोलॉजी के लिए इसमें क्रूज़ कंट्रोल, पैडल शिफ्टर्स (AT), वायरलेस चार्जिंग और Toyota i-Connect है, जिसे स्मार्टवॉच और वॉइस असिस्टेंट से भी कनेक्ट किया जा सकता है। VSC (Vehicle Stability Control), हिल होल्ड असिस्ट और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स जैसी टेक्नोलॉजी हर सफर को और सुरक्षित बनाती है।