Maruti Suzuki ने VICTORIS SUV की कीमतों का किया ऐलान

नई दिल्ली: इंडिया की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India Limited (MSIL) ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित SUV VICTORIS की शुरुआती कीमतों का ऐलान कर दिया है। इस नई “गॉट इट ऑल” SUV की एक्स-शोरूम कीमत ₹10,49,900 से शुरू होती है। इसकी बिक्री देशभर के MSIL एरिना शोरूम में 22 सितंबर से शुरू होगी।

क्या है खास

युवा, महत्वाकांक्षी और डिजिटल लाइफस्टाइल अपनाने वाले ग्राहकों के लिए डिज़ाइन की गई VICTORIS को कंपनी ने “हमेशा ऑनलाइन, हमेशा गतिशील जीवनशैली” वाली SUV बताया है। इसमें हाई-टेक डिजिटल इंटीग्रेशन, हाइपर-कनेक्टेड फीचर्स, प्रगतिशील डिजाइन और एडवांस सेफ्टी सिस्टम दिए गए हैं।

कंपनी की प्रतिक्रिया

MSIL के मार्केटिंग और सेल्स के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी पार्थो बनर्जी ने कहा, “लॉन्च के बाद से VICTORIS को कस्टमर्स की अविश्वसनीय प्रतिक्रिया मिली है। इसकी इंटेलिजेंट टेक्नोलॉजी, स्लीक डिज़ाइन और सेफ्टी फीचर्स को खूब सराहा गया है। अब शुरुआती कीमतों की घोषणा के साथ हम ग्राहकों को और उत्साहित करने जा रहे हैं। VICTORIS आज के साहसी और पर्यावरण-संवेदनशील खरीदारों के लिए स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड, ऑलग्रिप सिलेक्ट, एस-सीएनजी और स्मार्ट हाइब्रिड जैसे पावरट्रेन विकल्पों के साथ उपलब्ध है।”

वेरिएंट और कलर ऑप्शन

नई VICTORIS कुल 21 वेरिएंट में उतारी गई है। इसमें ग्राहकों के पास 10 रंगों के विकल्प होंगे, जिनमें 7 मोनोटोन और 3 डुअल-टोन शेड शामिल हैं।

शुरुआती कीमत

VICTORIS SUV: ₹10,49,900 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू
पूरी प्राइस लिस्ट कंपनी ने जारी कर दी है और यह सभी वेरिएंट्स पर लागू होगी।

Maruti Suzuki VICTORIS (Ex-showroom Price in Indian Rupees)
Variant/FuelLxiVxiZxiZxi (O)Zxi+Zxi+ (O)
SMART HYBRID5MT10 49 90011 79 90013 56 90014 07 90015 23 90015 81 900
(PETROL)6AT13 35 90015 12 90015 63 90017 18 90017 76 900
 ALLGRIP SELECT (6AT)18 63 90019 21 900
STRONG HYBRIDe-CVT16 37 90017 79 90018 38 90019 46 90019 98 900
   S-CNG11 49 90012 79 90014 56 900