नई दिल्ली: Skoda Auto India अपने सबसे लोकप्रिय कारों में से एक Octavia RS को फिर से इंडिया में पेश कर रही है। इस हाई-परफॉर्मेंस सेडान की प्री-बुकिंग 6 अक्टूबर, 2025 से केवल कंपनी की वेबसाइट पर शुरू होगी। कीमतें 17 अक्टूबर को घोषित की जाएंगी, जबकि डिलीवरी 6 नवंबर से शुरू होगी। इंजन, एमिशन और सुरक्षा फीचर्स ब्रिटेन के नियमों और स्टैंडर्ड के हिसाब से सेट किए गए हैं।
इस साल सिर्फ 100 कारें इंडिया आएंगी। ये सभी कारें Czech Republic में बनाई गई हैं इसमें 2.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन है, जो 265 hp की पावर और 370 Nm टॉर्क देता है। इसमें सात-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियर बॉक्स है। ये कार 0–100 किमी/घंटा सिर्फ 6.6 सेकेंड में पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा है। यह कार सामान्य Octavia से 15 mm नीची है। इसमें स्पोर्ट्स एग्जॉस्ट सिस्टम है। LED मैट्रिक्स हेडलाइट्स, 18 इंच के अलॉय व्हील्स, और शार्प बॉडी स्टांस है।
कार के इंटीरियर में बोल्स्टर्ड स्पोर्ट सीट हैं। ये सीट तेज रफ्तार से कार चलाते समय काफी आरामदायक रहती है। इसमें 13-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। यहां बड़ी स्क्रीन वाली डिजिटल सिस्टम मिलेगा, जिस पर आप म्यूजिक, नेविगेशन, कॉल और अन्य फीचर्स कंट्रोल कर सकते हैं।
इंडिया में Octavia RS पहली बार 2004 में आई थी। यह देश की पहली टर्बो-पेट्रोल पैसेंजर कार थी। यह कार अपने स्पोर्टी लुक और हाई परफॉर्मेंस के कारण बहुत खास मानी जाती है। आखिरी बार यह कार अप्रैल 2023 में बंद हो गई थी क्योंकि BS6 फेज-2 एमीशन नियमों के चलते इसे और नहीं बेचा जा सका। RS हमेशा से Skoda की स्पोर्टी, पावरफुल और मोटरस्पोर्ट-इंप्रूव्ड कारों की पहचान रही है, और अब यह लिमिटेड यूनिट्स में भारत में फिर लौट रही है।
