16,999 रुपये में 7,000mAh बैटरी, 50 एमपी सेल्फी कैमरे के साथ Realme 15x 5G आया इंडिया

नई दिल्ली: इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में Realme ने एक बार फिर जोरदार एंट्री मारी है। कंपनी ने नया Realme 15x 5G लॉन्च किया। फोन की बैटरी 7,000mAh की है, जो फोन के दिन भर सुपफास्ट चलने की गारंटी है। 60W फास्ट चार्जिंग से इसे पलक झपकते ही फिर से पावरफुल बना देती है। Realme ने इसे सिर्फ पावरहाउस नहीं, बल्कि मजबूती का प्रतीक भी बनाया है। मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन और IP68+IP69 वॉटर-डस्ट रेसिस्टेंस के साथ यह फोन हर मुश्किल हालात में टिकने का दम रखता है—चाहे बारिश हो, धूल भरा सफर हो या गलती से पानी में गिर जाए।

Realme 15x 5G तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। 6GB + 128GB की कीमत 16,999 रुपये, 8GB + 128GB के दाम 17,999 रुपये और 8GB + 256GB की कीमत 19,999 रुपये है। फोन को Aqua Blue, Marine Blue और Maroon Red कलर में खरीदा जा सकता है। इसकी बिक्री आज से ही Flipkart, Realme.com और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू हो गई है। लॉन्चिंग ऑफर्स में कंपनी 1,000 रुपये का UPI और बैंक डिस्काउंट दे रही है और साथ ही 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मौजूद है।

Realme 15x 5G में 6.8-इंच का HD+ डिस्प्ले है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स ब्राइटनेस मिलती है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर लगा है, जो 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है। चाहें तो यूज़र 2TB तक माइक्रोSD कार्ड लगाकर स्टोरेज बढ़ा सकते हैं। कैमरे के मोर्चे पर भी यह फोन किसी से कम नहीं। इसमें 50MP का Sony IMX882 मेन कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए भी 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, और आवाज़ के लिए दमदार 115 Ultra-Linear स्पीकर दिया गया है।