नई दिल्ली: Mahindra & Mahindra और गुजरात सरकार का जॉइंट वेंचर Gromax Agri Equipment Ltd. ने एक ही दिन में 8 नए ट्रैक्टर लॉन्च करके किसानों को बड़ा तोहफा दिया। कंपनी को पहले Mahindra Gujarat Tractor Ltd. कहा जाता था। कंपनी ने 50 हॉर्सपावर से कम वाले ट्रैक्टर में पहली बार केबिन की सुविधा दी है। केबिन को ट्रैक्टर में अलग से जोड़ने की जरूरत नहीं है। यह केबिन सुरक्षित, आरामदायक और मौसम-प्रतिरोधी होता है। बारिश, धूल या तेज धूप में भी काम आसान और सुरक्षित रहता है।
कंपनी ने 2WD और 4WD दोनों वेरिएंट उतारे हैं। 2WD (Two-Wheel Drive) ट्रैक्टर छोटे खेतों के लिए ये परफेफ्ट हैं। 4WD (Four-Wheel Drive) ट्रैक्टर आम, अमरूद, सुपारी आदि के बगीचों में काम करते है। सुपारी के पेड़ों के बीच चलने के लिए छोटे और मैनेजेबल ट्रैक्टर बनाए गए हैं। हर मॉडल को खेत और काम की अलग जरूरतों के हिसाब से बनाया गया है।
Gromax ने Trakstar Kavach Series के तहत सब-50 HP कैटेगरी में भारत का पहला फैक्ट्री-फिटेड केबिन ट्रैक्टर लॉन्च किया है। Non-AC वर्ज़न अभी तुरंत उपलब्ध है, जबकि AC वर्ज़न आने वाले समय में आएगा। Trakstar Kavach Series (AC और Non-AC) का इस्तेमाल हल्की खेती के लिए होता है। Trakstar 525 4WD NT (25 HP) का इस्तेमाल फसलों के बीच हल चलाने के लिए होता है। Trakstar 525 2WD (25 HP) इस्तेमाल आम, अमरूद या सुपारी के बगीचों में होता है।
Trakstar 540 HT (40 HP) भारी सामान ढोने और धान की खेत में हल चलाने के लिए होता है। Trakstar 540 Orchard (40 HP) का इस्तेमाल सुपारी के खेत में होता है। यह इंडिया का पहला ट्रैक्टर है, जिसे सुपारी फार्मिंग के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया है। Trakstar 545 4WD (45 HP) का इस्तेमाल खेती के कई तरह के काम के लिए होता है। Trakstar 550 4WD (50 HP) शक्तिशाली और मेहनत वाला काम आसानी से कर सकता है। Trakstar 550 HT (50 HP) भारी कामों में भी टिकाऊ है। नए ट्रैक्टर अक्टूबर 2025 से Gromax डीलरशिप पर उपलब्ध होंगे। किसानों को हर खरीद पर स्पेशल स्कीम और गिफ्ट भी दिया जाएगा।
