Samsung Galaxy S25 Ultra पर 17,500 रुपये की बंपर छूट : Amazon Great Indian Festival 2025 में बेस्ट डील के लाखों रंग

नई दिल्ली: अगर आप Samsung Galaxy S25 Ultra खरीदने का सोच रहे हैं, तो Amazon Great Indian Festival 2025 आपके लिए एक सुनहरा मौका लेकर आया है। लॉन्च के समय यह स्मार्टफोन भारत में Rs 1,29,999 में आया था, लेकिन अब Amazon पर इसे सिर्फ Rs 1,23,499 में खरीदा जा सकता है। बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स के साथ आप और भी ज्यादा बचत कर सकते हैं। Samsung Galaxy S25 Ultra पर Rs 17,500 तक की बंपर छूट।

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G की बड़ी और तेज़ स्क्रीन होती है। 6.9 इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसके प्रोसेसर में Qualcomm Snapdragon 8 Elite, जो हर ऐप और गेम को आसानी से हैंडल करता है। 16GB RAM और 1TB स्टोरेज तक, यानी स्टोरेज और मल्टीटास्किंग दोनों बेस्ट। इसकी बैटरी 5,000 mAh और 45W चार्जिंग, मतलब फोन जल्दी चार्ज हो जाता है। इसे IP68 सर्टिफिकेशन मिला है। फोन बारिश या धूल में भी सुरक्षित।

इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा है। हर फोटो सुपर क्लियर आएगी। चाहे आप नज़दीक की चीज़ें लें या सीन कैप्चर करें, सब साफ़ दिखाई देगा। 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा चौड़े एंगल से फोटो लेने के लिए है। ग्रुप फोटो या लैंडस्केप शॉट में ज्यादा हिस्सा कैप्चर होगा। 50MP पेरिस्कोप + 10MP टेलीफोटो (3x ऑप्टिकल ज़ूम): दूर की चीज़ें भी क्लोज़-अप में उतनी ही साफ़ दिखाई देंगी। इसे आप दूर की वस्तुओं को ज़ूम करके शूट करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 एमपी का है। दिन की तेज़ रोशनी हो या रात की कम रोशनी हो, पोर्ट्रेट (व्यक्ति का शॉट) हो या वाइड एंगल (खुला सीन), फोटो और वीडियो दोनों ही हाई क्वालिटी में आएंगे।

Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत असली प्राइस से 17,500 रुपये तक कम हो रही है। अगर आपके पास पहले से कोई पुराना फोन है, तो आप उसे Amazon या Samsung के एक्सचेंज ऑफर में दे सकते हैं। इसके बदले आपको अतिरिक्त छूट/क्रेडिट मिलेगा। आपको न सिर्फ Rs 17,500 की छूट, बल्कि अपने पुराने फोन की कीमत जोड़कर फोन की कुल कीमत और कम हो जाएगी।
अगर आप स्मार्टफोन और हाई-एंड गैजेट्स के शौकीन हैं, तो Amazon Great Indian Festival का यह मौका मिस मत कीजिए।