नई दिल्ली/गुरुग्राम: VE Commercial Vehicles (VECV) ने इंडिया और एशिया-ओशियाना के चुनिंदा बाजारों के लिए Volvo Group की 12-स्पीड Automated Manual Transmission (AMT) का निर्माण करने की योजना की घोषणा की है। ECV अब भारत और कुछ एशिया-ओशियाना देशों में Volvo के 12-स्पीड ऑटोमैटिक मैन्युअल ट्रांसमिशन (AMT) बनाएगा।
इंडिया में Volvo के 12-स्पीड Automated Manual Transmission (AMT) को बनाने और असेंबल करने के लिए volvo Group और Eicher Motors ने मिलकर 544 करोड़ रुपये (लगभग 576 मिलियन स्वीडिश क्रोना) का निवेश किया है। अब यह हाई-टेक गियर सिस्टम भारत में ही तैयार होगा, जो ट्रक ड्राइविंग को आसान और भरोसेमंद बनाएगा। मध्य प्रदेश के उज्जैन के नजदीक विक्रम उद्योगपुरी में नई फैक्ट्री लगाई जाएगी।
Automated Manual Transmission ट्रक का गियर बदलने का काम ऑटोमैटिक कर देता है, जिससे ड्राइवर को बार-बार क्लच और गियर नहीं बदलना पड़ता। इसलिए ड्राइवर जल्दी थकता नहीं। गियर सही तरीके से बदलने से ईंधन की बचत होती है और ट्रक की क्षमता बढ़ जाती है। कठिन या लंबी डिलीवरी में ट्रक बार-बार खराब नहीं होगा। भारत में Eicher Heavy Duty ट्रक खरीदने वाले ग्राहकों और भारत और एशिया ओशियाना के कुछ देशों में चलने वाले Volvo Group के ट्रकों को इसका फायदा मिलेगा। VECV और Volvo Group की 18 साल पुरानी पार्टनरशिप में AMT उत्पादन के लिए यह नया निवेश एक और बड़ी उपलब्धि है। VECV का Pithampur फैक्ट्री पहले ही Volvo के 5 और 8 लीटर (MDEP) इंजन का ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब “Make in India for the World” में अग्रणी रहा है।
VE Commercial Vehicles की Chairperson Sofia Frandberg ने कहा कि VECV और Volvo Group की 18 साल की साझेदारी में यह नया निवेश तकनीकी क्षमता और भरोसे का उदाहरण है।” Eicher Motors के Chairman Siddhartha Lal ने बताया कि यह कदम हमें भारत और अन्य उभरते बाजारों में वाणिज्यिक वाहनों के क्षेत्र में नेतृत्व दिलाने की दिशा में आगे बढ़ाता है।”
VECV के एमडी और सीईओ विनोद अग्रवाल ने बताया कि “Eicher ट्रक ड्राइवर अब globally leading AMT का फायदा उठा पाएंगे। यह पूरी तरह से Make in India विजन के अनुरूप है।”
नया AMT फैक्ट्री Volvo के ग्लोबल स्टैंडर्ड के अनुसार बनेगा और Make in India मिशन के अनुरूप है। शुरुआती क्षमता 40,000 यूनिट प्रति साल होग। धीरे-धीरे उत्पादन और लोकल कंटेंट Volvo के ग्लोबल स्टैंडर्ड के अनुसार बढ़ाया जाएगा। नई फैक्ट्री भारत में VECV की टेक्नोलॉजी और ग्लोबल पार्टनरशिप को और मजबूत करती है।
