बेंगलुरु: इंडियन टेक कंपनी Wobble अब मोबाइल की दुनिया में बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी ने ऐलान किया है कि वह 19 नवंबर को अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। यह फोन पूरी तरह इंडिया में डिजाइन और तैयार किया गया है। Wobble का कहना है कि यह फोन 100% “Made in India” होगा। इसका डिजाइन, डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग सब कुछ भारत में ही किया गया है। कंपनी का मकसद है कि भारतीय टेक ब्रांड्स भी अब दुनिया के बड़े स्मार्टफोन प्लेयर्स को टक्कर दें।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोन का नाम Wobble 1 हो सकता है। इसमें फ्लैट फ्रेम डिज़ाइन, प्रीमियम मेटल फिनिश और स्टाइलिश कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा। इसमें MediaTek Dimensity 7400 5G चिपसेट, 8GB रैम और Android 15 का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। कंपनी का कहना है कि यह फोन उन युवाओं के लिए बनाया गया है जो “अपने तरीके से सोचते हैं, करते हैं और जीते हैं।”
डिजाइन से लेकर परफॉर्मेंस तक, हर चीज़ युवा भारत की सोच और स्टाइल को ध्यान में रखकर बनाई गई है। अभी तक Wobble अपने स्मार्ट टीवी और डिस्प्ले प्रोडक्ट्स के लिए जानी जाती थी, लेकिन अब कंपनी स्मार्टफोन मार्केट में कदम रखकर भारतीय ब्रांड्स की नई कहानी लिखना चाहती है। 19 नवंबर को होने वाला यह लॉन्च इवेंट कंपनी के लिए माइलस्टोन साबित हो सकता है। “Make in India” के बढ़ते ट्रेंड के बीच Wobble का यह कदम देश के टेक सेक्टर के लिए गर्व का पल माना जा रहा है।
यह वही कंपनी है जो इंडिया में BLACK+DECKER और Acer ब्रैंड के टीवी भी Google TV प्लेटफ़ॉर्म पर बेचने का लाइसेंस रखती है। कंपनी का मुख्य फोकस टेलीविज़न, स्मार्टफोन और बड़े घरेलू उपकरणों (large appliances) पर है। अब स्मार्टफोन लॉन्च के साथ, Indkal इंडिया के टेक्नोलॉजी सेक्टर में अपनी मौजूदगी को और मज़बूत करना चाहती है। फोन इंडिया में बना है लेकिन दुनिया के लिए तैयार है। पहले इसकी लॉन्चिंग भारत में होगी। Indkal का कहना है कि Wobble स्मार्टफोन सिर्फ एक प्रोडक्ट नहीं, बल्कि भारत की तकनीकी क्षमता का प्रतीक होगा, ऐसा फोन जो डिजाइन, परफॉर्मेंस और इनोवेशन में किसी ग्लोबल ब्रांड से पीछे नहीं रहेगा।
