नई दिल्ली: iQOO एक बार फिर भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आग लगाने को तैयार है! कंपनी ने अपने नए फ्लैगशिप iQOO 15 का पहला लुक जारी कर दिया है। इस फोन ने पहली नज़र में ही दिल जीत लिया है। 26 नवंबर 2025 को धमाका तय है। इस बार मामला सिर्फ स्पीड का नहीं, बल्कि स्टाइल और टेक्नोलॉजी के तगड़े कॉम्बिनेशन का है।
टीज़र में फोन का डिजाइन देखकर साफ है कि iQOO इस बार कुछ बड़ा करने वाला है। ब्लैक और व्हाइट दो क्लासिक कलर वेरिएंट्स में दिखा iQOO 15 बेहद रॉयल लगता है। कर्व्ड एजेस, स्लीक बॉडी और ग्लॉसी बैक पैनल इसे एकदम प्रीमियम फील देते हैं। कैमरा आइलैंड बड़ा और बैलेंस्ड है, जिसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप साफ झलकता है। ये फोन फोटोग्राफी के मैदान में भी किसी से कम नहीं।
Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ यह फोन हर काम ऐसे संभालता है जैसे हवा में तैर रहा हो — चाहे हैवी गेमिंग हो, मल्टीटास्किंग हो या 4K वीडियो एडिटिंग। iQOO का Q3 गेमिंग चिप एक्स्ट्रा बूस्ट देता है, जो फोन को लंबे गेमिंग सेशन में भी ठंडा और स्टेबल रखता है।स्पीड के दीवानों के लिए इसमें 16GB LPDDR5X RAM और 1TB UFS 4.1 स्टोरेज है। यह फोन उड़ता नहीं, उड़ाता है।
6.85-इंच का Samsung M14 AMOLED स्क्रीन 2K रेज़ॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 300Hz टच सैंपलिंग के साथ आता है। स्क्रॉलिंग हो या गेमिंग, हर फ्रेम रेशमी अहसास देता है। कैमरा सिस्टम भी कमाल का। इसमें तीन 50MP सेंसर है। एक मेन लेंस और पेरिस्कोप लेंस 100x डिजिटल ज़ूम देता है, और एक अल्ट्रा-वाइड लेंस। फ्रंट में 32MP का कैमरा 4K विडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। iQOO 15 की 7000mAh बैटरी इसे लंबी रेस का घोड़ा बनाती है। साथ में है 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग, जो मिनटों में फोन को तैयार कर देती है।
8.1mm की स्लिम बॉडी और सिर्फ 221 ग्राम वज़न के साथ, यह फोन हाथ में प्रीमियम फील देता है। iQOO 15 सिर्फ एक स्मार्टफोन नहीं, बल्कि स्पीड, पावर और लक्ज़री का परफेक्ट संगम है। 26 नवंबर को इसका लॉन्च भारतीय बाजार में एक नया बेंचमार्क सेट करने वाला है। इस बार iQOO ने साफ कर दिया है कि Performance ही असली Royalty है!
