मुंबई: इंडिया की दिग्गज ऑटो कंपनी Mahindra & Mahindra Ltd. (M&M) ने अक्टूबर 2025 में एक नया माइलस्टोन छू लिया है। कंपनी ने इस महीने कुल 1,20,142 वाहनों की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल की तुलना में 26% की शानदार बढ़त है। इनमें से SUV सेगमेंट ने सबसे ज्यादा चमक बिखेरी। महिंद्रा ने 71,624 SUVs बेचकर अब तक की अपनी सबसे ऊंची मासिक SUV बिक्री का रिकॉर्ड बना दिया है।
SUV सेगमेंट में 31% की यह दमदार ग्रोथ दर्शाती है कि इंडिया में Mahindra SUVs की डिमांड लगातार आसमान छू रही है। कंपनी के घरेलू बाजार में बेची गई SUVs की संख्या 71,624 रही, जबकि एक्सपोर्ट मिलाकर यह आंकड़ा 73,890 यूनिट्स तक पहुंच गया।
कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में भी कंपनी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अक्टूबर में 31,741 कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री हुई, जो 14% की ग्रोथ दिखाती है। वहीं 3-व्हीलर (इलेक्ट्रिक समेत) की बिक्री में 30% की बढ़ोतरी हुई, जो Mahindra के बढ़ते इलेक्ट्रिक फोकस की झलक है।
कंपनी के CEO नलिनीकांत गॉलगुंटा ने कहा कि अक्टूबर हमारे लिए ऐतिहासिक महीना रहा। हमने SUV सेगमेंट में अब तक की सबसे बड़ी बिक्री हासिल की है। साथ ही Thar, Bolero और Bolero Neo के नए एडिशन लॉन्च के बाद हमें ग्राहकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। कंपनी के YTD (Year-To-Date) आंकड़े भी शानदार रहे — Mahindra ने इस वित्त वर्ष में अब तक 3,69,194 SUVs बेची हैं, जो पिछले साल के 3,14,714 यूनिट्स से 17% अधिक है।
एक्सपोर्ट की बात करें तो कंपनी ने अक्टूबर में 4,015 वाहनों का निर्यात किया, जो पिछले साल के 3,500 यूनिट्स से 15% की वृद्धि दर्शाता है। कुल मिलाकर, Mahindra ने न सिर्फ घरेलू बाजार में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपना दबदबा और मजबूत किया है। Thar, Scorpio-N, XUV700 और Bolero Neo जैसे मॉडल्स की जबरदस्त डिमांड ने कंपनी को SUV सेगमेंट का बादशाह बना दिया है
