TATA Motors का फेस्टिव सीज़न में धमाल : अक्टूबर में बिकीं 61,295 गाड़ियां

मुंबई: Tata Motors Passenger Vehicles Ltd. ने अक्टूबर 2025 में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 61,295 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। यह पिछले साल अक्टूबर 2024 में बेची गई 48,423 गाड़ियों के मुकाबले 26.6% की शानदार वृद्धि है। फेस्टिव सीज़न ने बिक्री और बुकिंग, दोनों में नया कीर्तिमान बना दिया। SUVs और EVs ने Tata Motors का टॉर्क बढ़ाया। बिक्री में 26.6% की छलांग लगाई।

Electric Nexon ने Tata Motors को नई रफ्तार दी। Harrier.ev और Adventure X एडिशन Tata की सफलता के नए हीरो बने। SUVs ने महीने की सेल्स में 77 फीसदी की हिस्सेदारी के साथ Tata Motors की किस्मत पलट दी। 77% हिस्सेदारी के साथ नया रिकॉर्ड बनाया। 61,295 यूनिट्स का आंकड़ा पार करते हुए Tata Motors ने अपने अब तक के सबसे ऊंचे थोक (wholesale) सेल्स का रिकॉर्ड कायम किया। कंपनी की लहातार दूसरे महीने रेकॉर्ड तोड़ बिक्री हुई। 47,000 से अधिक SUVs की बिक्री हुई।

Tata की इलेक्ट्रिक गाड़ियों ने 9,286 यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की — जो पिछले साल की तुलना में 73% की जबरदस्त ग्रोथ है। अक्टूबर में Nexon की बिक्री में 50% की साल-दर-साल वृद्धि हुई। इसके मल्टी-पावरट्रेन वर्ज़न (पेट्रोल, डीज़ल, EV) ग्राहकों के बीच लगातार लोकप्रिय हो रहे हैं। Harrier और Safari ने मचाया धमाल: दोनों मॉडलों ने मिलकर 7,000 यूनिट्स की बिक्री की। नए Adventure X एडिशन और Harrier.ev को लेकर ग्राहकों का उत्साह चरम पर रहा। फेस्टिव सीज़न में Tata Motors ने नवरात्र से दिवाली के बीच 1 लाख से ज़्यादा वाहन डिलीवर किए गए, जो पिछले साल की तुलना में 33% की बढ़ोतरी है।