नई दिल्ली: citroën India ने देशभर में कार खरीदने के लोगों के अनुभव को और आसान बनाने के लिए साझेदारी का ऐलान किया है। कंपनी ने इंडिया की भरोसेमंद वित्तीय संस्था Sundaram Finance Ltd के साथ हाथ मिलाया है, ताकि अब Citroën की गाड़ियां और उनके फाइनेंस विकल्प हर ग्राहक तक आसानी से देश के छोटे शहरों में पहुंच सकें।
यह पार्टनरशिप Citroën की नई रणनीति ‘Citroën 2.0 – Shift into the New’ का हिस्सा है, जिसका मकसद ग्राहकों को झंझट-रहित, तेज़ और भरोसेमंद ओनरशिप एक्सपीरियंस देना। इस गठजोड़ से अब Citroën के ग्राहक और डीलर दोनों को कई फायदे मिलेंगे। सबसे पहले, कंपनी अब कम ब्याज दरों पर कार लोन उपलब्ध कराएगी। फास्ट लोन अप्रूवल से पेपरवर्क में देरी नहीं होगी। ग्राहक को अपनी कार जल्दी मिल सकेगी। पर्सनलाइज्ड फाइनेंस स्कीम्स से हर ग्राहक को उसके बजट और जरूरत के मुताबिक लोन का विकल्प मिलेगा।
Sundaram Finance का नेटवर्क देशभर में 700 से ज्यादा शाखाओं का है। अब छोटे शहरों और कस्बों के ग्राहक भी बिना किसी मुश्किल के Citroën की गाड़ियों के लिए फाइनेंस सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। इससे कंपनी की पहुंच Tier 2 और Tier 3 बाजारों तक बढ़ेगी और ग्राहकों को “बिग-सिटी” जैसी सुविधाएं उनके ही इलाके में मिलेंगी। Stellantis India के बिजनेस हेड और डायरेक्टर Shishir Mishra ने कहा कि Citroën के लिए यह साझेदारी एक अहम कदम है। हमें Sundaram Finance जैसे भरोसेमंद पार्टनर के साथ जुड़कर खुशी हो रही है। उनका ग्राहक-केंद्रित रवैया और मजबूत क्षेत्रीय नेटवर्क हमारे मिशन से पूरी तरह मेल खाता है — कि भारत के हर कोने में Citroën गाड़ियां आसानी से उपलब्ध हों।”
वहीं, Sundaram Finance Ltd के नेशनल हेड–ऑटो Balachander Gopinath ने कहा, “हम Citroën India के साथ मिलकर ग्राहकों का कार खरीदने का सपना साकार करने को लेकर उत्साहित हैं। हमारा बड़ा नेटवर्क और बेहतर सेवा हर ग्राहक के लिए कार खरीदने का अनुभव आसान और किफायती बनाएगा।” यह गठजोड़ Citroën की उस प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है, जिसमें कंपनी हर ग्राहक के लिए फाइनेंस को लचीला, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने पर फोकस कर रही है। Citroën C3, C3 Aircross या ëC3 EV मॉडल के लिए लोन प्रक्रिया होगी तेज़, EMI होगी आसान और डिलीवरी होगी पहले से भी जल्दी।
