नई दिल्ली: परफॉर्मेंस-फोकस्ड स्मार्टफोन ब्रांड iQOO का नया फ्लैगशिप iQOO 15 स्मार्टफोन 26 नवंबर 2025 को लॉन्च होगा, जिसकी प्री-बुकिंग 20 नवंबर से शुरू हो जाएगी। जो ग्राहक 1000 रुपये का रिफंडेबल अमाउंट देकर प्री-बुकिंग करेंगे, उन्हें iQOO Priority Pass मिलेगा। इस पास के साथ यूज़र्स को iQOO TWS ईयरबड्स और एक साल की एक्सटेंडेड वारंटी फ्री मिलेगी।
iQOO 15 में Samsung 2K M14 LEAD™ OLED डिस्प्ले लगी है। वह पहली बार किसी Android स्मार्टफोन में दी गई है। स्क्रीन बहुत ही शार्प, कलरफुल और क्लियर होगी, जिस पर विडियो, गेम्स और फोटो सिनेमा जैसी क्वॉलिटी में दिखेंगे। 144Hz रिफ्रेश रेट से स्क्रॉलिंग और गेमिंग में मजा आएगा। 6000 निट्स ब्राइटनेस से धूप में भी स्क्रीन साफ नज़र आएगी। फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो अब तक का सबसे तेज़ और पावरफुल चिपसेट है। यह भारी गेम्स, AI टास्क और मल्टीटास्किंग को बिना किसी रुकावट के संभाल सकता है। कंपनी ने वादा किया है कि इसे 5 साल तक नए OS अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी सपोर्ट मिलेगा।
iQOO 15 को खास तौर पर हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग और प्रोफेशनल फोटोग्राफी के लिए डिज़ाइन किया गया है। Supercomputing Chip Q3, जो गेम के फ्रेम्स को 144 FPS तक बढ़ा देता है। 8K VC Cooling System से फोन लंबे गेमिंग सेशन में भी फोन गर्म नहीं होता। रे ट्रेसिंग टेक्नोलॉजी गेम्स में लाइट, रिफ्लेक्शन और शैडो को असली जैसा दिखाती है। खेलते वक्त ऐसा लगेगा कि आप स्क्रीन नहीं, किसी 3D दुनिया में हैं।
फोन में तीन 50MP कैमरे हैं। तेज और डिटेल फोटो के लिए मुख्य Sony IMX921 सेंसर दिया गया है। 50MP पेरिस्कोप लेंस से ज़ूम करने पर भी फोटो की क्वॉलिटी बरकरार रहती है। 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस ग्रुप फोटो या लैंडस्केप शॉट्स के लिए परफेक्ट है। 32MP सेल्फी कैमरा भी है। iQOO 15 में 7000mAh की बड़ी बैटरी, जो दिन भर बिना किसी टेंशन के चलती है। फोन पानी और धूल से पूरी तरह सुरक्षित रहता है। Alpha Edition में मैट ब्लैक फिनिश और Legend Edition में वाइट कलर और ट्राई-कलर लोगो मिलता है। iQOO 15 भारत में vivo की ग्रेटर नोएडा फैक्ट्री में Make in India के तहत तैयार किया जाएगा।
