नई दिल्ली: JSW MG Motor India ने 2025 में ऑटो इंडस्ट्री की रेस में सबसे तेज़ रफ्तार पकड़ी। जनवरी से नवंबर 2025 के बीच 32% की सालाना ग्रोथ के साथ यह साबित हो गया कि कंपनी की कारें अब सिर्फ बिक नहीं रहीं, बल्कि बाज़ार की दिशा तय कर रही हैं। नवंबर 2025 में 5,754 यूनिट्स की बिक्री यह संकेत देती है कि साल का आख़िरी दौर कंपनी के लिए और भी धमाकेदार होने वाला है। JSW MG Motor का नवंबर 2025 का ग्रोथ ट्रेंड बताता है कि कंपनी दिसंबर 2025 और आने वाले साल 2026 में और बड़ी छलांग मारने की तैयारी में है।
JSW MG Motor का MG SELECT अब सिर्फ़ एक शोरूम नेटवर्क नहीं रहा, बल्कि कंपनी की लग्ज़री पहचान बन चुका है। 1,000 से ज़्यादा कारें बिक जाना यह दिखाता है कि भारत में अब ग्राहक महंगी और प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारें लेने से नहीं हिचकिचा रहे हैं। लोग अब EV को सिर्फ़ “फ्यूल बचाने” की चीज़ नहीं, बल्कि स्टेटस, कम्फर्ट और टेक्नोलॉजी का पैकेज मानने लगे हैं।
JSW MG Motor ने अपने लग्ज़री EV पोर्टफोलियो के साथ बाज़ार में एक नई मिसाल कायम कर दी है। MG M9 Presidential Limousine ने ब्रैंड की अल्ट्रा-लग्ज़री छवि को और मज़बूत किया। MG Cyberster ने स्पोर्ट्स कार सेगमेंट में नई परिभाषा गढ़ दी है। इसकी इतनी ज़्यादा मांग है कि चार से पांच महीने तक का वेटिंग पीरियड है MG Cyberster अब भारत की सबसे ज़्यादा बिकने वाली स्पोर्ट्स कार बन चुकी है। MG M9 और Cyberster मिलकर MG SELECT के सफलता की ड्राइविंग फोर्स बन गए हैं।
JSW MG Motor India ने 2025 में सिर्फ थोड़े समय की उछाल ही नहीं बल्कि मजबूत विकास की नींव रखी है। ICE और EV का संतुलित पोर्टफोलियो ग्राहकों के हर सेगमेंट की जरूरत पूरी करता है। MG SELECT लग्ज़री चैनल को जिस तेजी से लोगों ने अपनाया है, उससे लग्ज़री EV में ब्रैंड की पकड़ बढ़ गई है। दो हिट मॉडल—MG M9 और Cyberster ने कार बाजार में कंपनी को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।
