पंचगनी/नई दिल्ली: इंडिया में शानदार राइडिंग गियर के नए दौर की शुरुआत करते हुए Studds Accessories Ltd. के प्रीमियम ब्रैंड SMK ने India Bike Week 2025 के मंच पर अपनी नई हाई-एंड हेलमेट रेंज और राइडिंग जैकेट्स की पूरी लाइन-अप लॉन्च कर दी। SMK Helmets ने Cygnus और Delta रेंज जैसे नए हेलमेट लॉन्च किए। Cygnus की कीमत 17,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच है। डेल्टा रेंज 3,299 रुपये से शुरू होती है।
इस इवेंट का सबसे बड़ा स्टार रहा SMK Cygnus। यह SMK का अब तक का सबसे एडवांस और फीचर-लोडेड हेलमेट है। हेलमेट का आगे वाला हिस्सा (चिन गार्ड) पूरे 180 डिग्री पीछे घूम जाता है। आप इसे ओपन या फुल-फेस हेलमेट, दोनों तरह से इस्तकेमाल कर सकते हैं। यह पूरा हेलमेट Energy Impact Resistant Thermoplastic (EIRT) से बना है। यह टक्कर के समय जल्दी टूटता नहीं है। यह हल्का और मजबूत है। Pinlock MaxVision 120 से बारिश, ठंड या कोहरे में शीशा धुंधला नहीं होता। इसमें इनबिल्ट सन वाइज़र है। धूप तेज हो तो अलग चश्मा लगाने की जरूरत नहीं। एक बटन से सन वाइज़र नीचे-ऊपर कर सकते हैं।
Cygnus के बाद SMK ने इंडिया बाइक वीक 2025 के मंच से अपने दो और ग्लोबली पॉपुलर हेलमेट्स SMK Ares और SMK Nova को इंडिया में लॉन्च की भी घोषणा की। SMK Ares की शुरुआती कीमत 6,350 रखी गई है। SMK Nova की शुरुआती कीमत ₹3,900 तय की गई है। डेमी-जेट सेगमेंट में SMK ने Delta City और Delta Tour के रूप में दो नए हेलमेट पेश किए हैं, इन दोनों हेलमेट्स की सीरीज की शुरुआती कीमत ₹3,299 रखी गई है।
SMK ने Agnar Cyborg, Typhoon Rival, Gullwing Sonic और Stellar Sport Flight जैसे नए और बोल्ड ग्राफिक्स पेश किए । इन ग्राफिक्स में मॉडर्न डिजाइन, शार्प लाइन्स और स्पोर्टी थीम का इस्तेमाल किया गया है। SMK ने अपनी पूरी CE Level A सर्टिफाइड राइडिंग जैकेट रेंज भी पेश की। गर्मियों की राइड को ध्यान में रखते हुए Infinity Rush और Gladiator जैकेट्स पेश की गई हैं। वहीं लंबी दूरी की टूरिंग और सर्दियों की राइड के लिए Apex Adventura जैकेट और महिला राइडर्स के लिए Athenova जैकेट पेश की गई है।
