नई दिल्ली: दुनिया की अग्रणी फैबलेस सेमीकंडक्टर कंपनी MediaTek ने बेंगलुरु में MediaTek Tech Day 2025 का आयोजन किया। बेंगलुरु में हुए इस खास टेक इवेंट में कंपनी ने अपने सबसे पावरफुल Dimensity चिपसेट्स की नई तकनीक को लोगों के सामने पेश किया। इस इवेंट में यह दिखाया गया कि कैसे AI और एडवांस कैमरा टेक्नोलॉजी स्मार्टफोन्स को और ज्यादा स्मार्ट, तेज और बेहतर बना रही हैं।
कार्यक्रम का उद्देश्य यह बताना था कि MediaTek की हर चिप में इनोवेशन, संभावनाएं और कल्पनाशील तकनीक शामिल है। इस मौके पर मीडिया, टेक एक्सपर्ट्स और OPPO–vivo जैसे बड़े मोबाइल ब्रैंड्स के पार्टनर्स मौजूद थे, ताकि वे भविष्य की स्मार्टफोन तकनीक को करीब से समझ सकें।
इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण MediaTek का नया और सबसे ताकतवर प्रोसेसर Dimensity 9500 रहा। यह चिपसेट खासतौर पर हाई-परफॉर्मेंस स्मार्टफोन्स के लिए बनाया गया है। इसमें तीसरी पीढ़ी का All Big Core CPU डिजाइन है। इसमें 4.21GHz का अल्ट्रा कोर दिया गया है, जो फोन को गेमिंग और AI फीचर्स के लिहाज से बेहद तेज बनाता है। यह इंडस्ट्री का पहला चिपसेट है जो 4-चैनल UFS 4.1 स्टोरेज सपोर्ट देता है। ऐप्स और डेटा पहले से कहीं ज्यादा तेज खुलते हैं। कैमरा परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Imagiq 1190 ISP है, जिससे फोटो और वीडियो ज्यादा शार्प, क्लियर और AI-सपोर्टेड बनते हैं। यह चिपसेट फोन के अंदर ही AI प्रोसेसिंग, कंसोल-ग्रेड गेमिंग और कम बैटरी खपत के साथ ज्यादा पावर देने में नए मानक तय करता है।
MediaTek ने दिखाया कि 9500 Dimensity चिपसेट अब OPPO Find X9 और vivo X300 जैसे फ्लैगशिप 5G स्मार्टफोन्स को पावर दे रहे हैं। यह प्रोसेसर प्रीमियम स्मार्टफोन का दिल बन चुका है। इवेंट में एक खास पैनल चर्चा हुई, जिसका विषय था –“कल की फोटोग्राफी और इमेजिंग अनुभवों के केंद्र में चिपसेट इंटेलिजेंस”। इसमें बताया गया कि अब स्मार्टफोन कैमरा सिर्फ लेंस पर नहीं, बल्कि चिपसेट की AI ताकत पर निर्भर करता है। टेकआर्क के चीफ एनालिस्ट फैसल कावूसा ने कहा कि आज के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर ही सबसे अहम फैक्टर है। स्पीड, गेमिंग, कैमरा क्वालिटी और फोन की लंबी उम्र — सब कुछ चिपसेट पर निर्भर है। Tech Day 2025 में MediaTek ने सिर्फ स्मार्टफोन चिप्स ही नहीं दिखाए, बल्कि स्मार्ट टीवी, Wi-Fi राउटर्स, Chromebooks, स्मार्ट प्रोजेक्टर्स और IoT डिवाइसेज़ को भी पेश किया।
