नई दिल्ली: Škoda Auto India ने इंडिया में अपने 25 साल का सफर पूरा कर लिया है। इंडिया में मौजूदगी के सिल्वर जुबली ईयर 2025 को कंपनी ने अपनी परफॉर्मेंस से यादगार और रिकॉर्ड-ब्रेकिंग बना दिया। कंपनी ने 2025 में 72,665 कारें बेचीं, जो पिछले साल की तुलना में 107% की जबरदस्त बढ़त है। 2024 में 35,166 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। बिक्री के लिहाज से 2025 Škoda Auto India के लिए अब तक का सबसे बड़ा साल साबित हुआ।
2025 में Škoda की कारें लोगों को बहुत पसंद आईं। हर मॉडल ने अपनी अलग वजह से ग्राहकों का ध्यान खींचा। Kylaq सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी। इससे Škoda की पहचान और पहुंच दोनों बढ़ी। Kodiaq, Kushaq और Slavia की मांग लगातार बनी रही। Octavia RS की वापसी से नया उत्साह आया। इन सभी कारों ने लोगों का Škoda के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत किया। कंपनी ने डीलरशिप और सर्विस सेंटर की संख्या बढ़ाकर 325 तक पहुंचा दी है। अब 183 शहरों में ग्राहक आसानी से Škoda की कारें खरीद सकते हैं और सर्विस करवा सकते हैं। Škoda ने 2025 में डीलरशिप्स में 7,500 से ज्यादा कर्मचारी तैनात किए गए । कर्मचारियों को बेहतरीन ट्रेनिंग दी गई।
Škoda ने Fans of Škoda Leh Expedition जैसी खास पहल से अपने ग्राहकों के साथ गहरा जुड़ाव दिखाया। इस अभियान को India और Asia Book of Records में दर्ज किया गया। Kodiaq SUV माउंट एवरेस्ट के North Face Base Camp तक पहुंचने वाली पहली पेट्रोल SUV बनी। भारत पहला बड़ा मार्केट बना, जहां 100% नेटवर्क रीब्रांडिंग की गई। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया । ‘Fans, Not Owners’ अभियान ने दिखाया कि Škoda के साथ लोगों का भावनात्मक लगाव है।
Škoda ने अपनी Octavia RS की मार्केटिंग में पूरी दुनिया में मशहूर सितार वादक ऋषभ शर्मा के साथ सहयोग किया।
Škoda Auto India का लक्ष्य है कि 2026 में भी 2025 की तरह बिक्री में तेजी और सफलता को बनाए रखा जाए। कंपनी का मुख्य मकसद ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुसार खुद को ढालना है।
