iQOO 15R इंडिया में जल्द होगा लॉन्च, 200MP कैमरा और 7600mAh बैटरी संग मचाएगा तहलका

नई दिल्ली: iQOO इंडिया में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसका नाम iQOO 15R होगा। इसको लेकर खुद कंपनी के सीईओ ने कंफर्म किया है। दरअसल कंपनी अपने फ्लैगशिप हैंडसेट iQOO 15 को इंडिया में लॉन्च कर चुकी है और अपकमिंग हैंडसेट उस सीरीज का सस्ता वेरिएंट होगा। iQoo India के CEO निपुन मार्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक टीज़र शेयर किया है, जिसमें लिखा है – “Power that fits just right, #ComingSoon! #iQOO15R”।

iQOO India के सीईओ निपुन मोर्य ने X प्लेटफॉर्म पर एक टीजर वीडियो पोस्ट किया गया है। उन्होंने लिखा iQOO 15R भारत में जल्द लॉन्च होगा। अभी तक कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट को कंफर्म नहीं किया है। टीज़र इमेज के मुताबिक, iQoo 15R का डिजाइन काफी कॉम्पैक्ट और प्रीमियम नजर आता है। फोन के पीछे स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसके अलावा, फोन में टेक्सचर्ड रियर पैनल होगा, जिससे हाथ में पकड़ मजबूत रहेगी। डिजाइन के मामले में यह फोन हाल ही में चीन में लॉन्च हुए iQoo Z11 Turbo से काफी मिलता-जुलता बताया जा रहा है।

iQoo 15R में 6.59-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। यानी गेमिंग और स्क्रॉलिंग दोनों ही बेहद स्मूद होंगी। फोन में लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जो इसे फ्लैगशिप-लेवल ताकत देगा। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें 200MP का मेन कैमरा और32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। iQoo 15R में 7,600mAh की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और मजबूती के लिए IP68 + IP69 रेटिंग मिल सकती है, जिससे फोन पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा।

कंपनी ने यह भी साफ कर दिया है कि iQoo 15R की बिक्री Amazon.in के जरिए ऑनलाइन की जाएगी। खास बात यह है कि यह फोन iQoo के खुद के ऑपरेटिंग सिस्टम OriginOS पर काम करेगा, जो स्मूद और फास्ट एक्सपीरियंस के लिए जाना जाता है।