नई दिल्ली: आज AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) सीखना और चलाना ट्रेंड में है, लेकिन अपने कंप्यूटर पर AI चलाने के लिए पहले बहुत झंझट होता था। इसमें अलग-अलग ड्राइवर इंस्टॉल करने पड़ते थे। Python सेट करना पड़ता है। PyTorch और दूसरे टूल्स इंस्टॉल करने पड़ते थे और सबको आपस में सही से जोड़ना पड़ता था। आम आदमी या नए स्टूडेंट के लिए यह काफी मुश्किल काम था।
AMD ने एक नया पैकेज Adrenalin AI Bundle लॉन्च किया है। यह एक ऐसा सॉफ्टवेयर पैक है जो AI से जुड़े जरूरी टूल्स, सेटिंग्स और लाइब्रेरी अपने आप इंस्टॉल कर देता है। आपको अलग-अलग चीजें ढूंढने की जरूरत नहीं। Adrenalin AI Bundle में AI मॉडल बनाने और ट्रेन करने और ChatGPT जैसा मॉडल सीखने के लिए PyTorch है। ComfyUI AI से फोटो या आर्ट बनाने का विजुअल सिस्टम है।
यह बिना कोड के भी काम कर सकते हैं। बड़े AI चैट मॉडल (LLM) अपने PC पर चलाने के लिए OLLAMA है। लोकल AI मॉडल डाउनलोड करके चलाने का आसान तरीका LM STUDIO, टेक्स्ट लिखो और AI से फोटो बनाने के लिए amuse है। अब AI चलाने के लिए क्लाउड सर्वर और महंगे ऑनलाइन टूल्स की जरूरत कम हो जाएगी। आप अपने लैपटॉप/PC पर ही AI चला सकते हैं।
यह फीचर खासतौर पर AMD Ryzen AI प्रोसेसर, AMD Radeon RX 7000 और 9000 ग्राफिक्स कार्ड वाले सिस्टम पर काम करेगा। AMD ने AI सीखना और चलाना “वन-क्लिक काम” बना दिया है। अब स्टूडेंट, यूट्यूबर, डेवलपर और क्रिएटर बिना टेक्निकल झंझट के अपने कंप्यूटर पर AI चला सकते हैं। AMD का नया Adrenalin AI Bundle उन डेवलपर्स, क्रिएटर्स और टेक्नोलॉजी शौकीनों के लिए बड़ी खबर है, जो अपने कंप्यूटर पर AI प्रोजेक्ट्स शुरू करना चाहते हैं। अब AI की दुनिया में कदम रखना पहले से कहीं ज्यादा आसान और किफायती हो गया है।
