जैसलमेर: Mahindra & Mahindra ने आखिरकार अपनी नई XUV 7XO पेश कर दी है। यह SUV, XUV 700 की सफलता के बाद अगला बड़ा कदम है, जिसने 2021 से अब तक 3 लाख से ज्यादा ग्राहकों का दिल जीता। XUV 7XO का स्टाइल, तकनीक और परफॉर्मेंस सभी को एक नई ऊंचाई पर ले जाता है। शुरुआती कीमत ₹ 13.66 लाख (ex-showroom) से है, और यह SUV हर वेरिएंट में शानदार वैल्यू और फीचर्स देती है।
SUV का डिजाइन बड़ा और दमदार है। फ्रंट ग्रिल में पियानो ब्लैक फिनिश और जेवेल-जैसे टेल्स हैं। Bi-LED हेडलाइट्स और LED टेललाइट इसे रात में भी अलग दिखाते हैं। R19 डायमंड-कट अलॉय व्हील और Skyroof इसे और प्रीमियम लुक देते हैं। 31.24 सेमी की तीन बड़ी HD स्क्रीन (कोस्ट-टू-कोस्ट) मिलती हैं। इसमें ADRENOX+ स्मार्ट सिस्टम और 16-स्पीकर Harman Kardon ऑडियो। Dolby Vision & Atmos के साथ सिनेमा जैसा साउंड और विज़ुअल है। Alexa + ChatGPT इन-बिल्ट, वायरलेस Android Auto/Apple CarPlay का फीचर है। 540° कैमरा और 75 सेफ्टी फीचर्स, जो ड्राइव को सुरक्षित बनाते हैं।
इसमें नया DAVINCI डैम्पिंग सिस्ट गाड़ी को सड़क पर बहुत स्मूद बनाता है। इसमें 2.0L mStallion पेट्रोल और 2.2L mHawk डीज़ल इंजन है। 0–60 km/h की रफ्तार यह सिर्फ 5 सेकंड में पकड़ती है। ऑटोमैटिक या मैनुअल गियर, और Diesel AWD (All-Wheel Drive) का ऑप्शन है। ड्राइवर और को-ड्राइवर के लिए 6-वे पावर सीट्स है। इसमें फ्रंट और रियर वेंटिलेटेड सीट्स, हाई डेंसिटी फोम और प्लश पैड हैं। मल्टी-जोन एंबियंट लाइट, वायरलेस चार्जिंग, और आरामदायक केबिन की सुविधा मिलती है। इसमें 120 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स, 7 एयरबैग्स, Level-2 ADAS है।
Mahindra XUV 7XO के टॉप और प्रीमियम वेरिएंट सबसे पहले ग्राहकों तक पहुंचेंगे। AX7, AX7T और AX7L वेरिएंट की डिलीवरी 14 जनवरी 2026 से शुरू होगी, खासकर उन हकों के लिए जिन्होंने पहले से बुकिंग कर रखी है। AX, AX3 और AX5 जैसे एंट्री और मिड वेरिएंट की डिलीवरी अप्रैल 2026 से शुरू होगी। अगर आपने फुल-लोडेड, हाई-एंड XUV 7XO बुक की है तो आपको गाड़ी जल्दी मिल जाएगी, और अगर बेस या मिड वेरिएंट चुना है तो उसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
