फुल चार्जिंग में 810Km दौड़ेगी नई Volvo EX60, 10 मिनट चार्ज में 340Km चलेगी

नई दिल्ली: Volvo ने लेटेस्ट इलेक्ट्रिक SUV, EX60 की पहली झलक दिखाई है। EX60 वॉल्वो का पहला मॉडल है जो नए SPA3 प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। यह गूगल के जेमिनी बिल्ट-इन के साथ आने वाली पहली वॉल्वो होगी। वॉल्वो EX60 एक फुल चार्ज पर 810 km तक चल सकेगी, जो किसी भी वॉल्वो EV में सबसे ज़्यादा है। इसे 800V आर्किटेक्चर का सपोर्ट मिलेगा जो 400 kW DC फास्ट चार्जिंग कैपेबिलिटी देगा, जिससे यूज़र्स सिर्फ़ 10 मिनट में 340 km तक की रेंज जोड़ सकेंगे। नए SPA3 प्लेटफॉर्म में बैटरी पैक को सीधे गाड़ी के स्ट्रक्चर में इंटीग्रेट किया जाएगा।

Volvo ने EX60 क्रॉस कंट्री को भी पेश किया है, जो क्रॉस कंट्री लाइन-अप में नया मॉडल है। EX60 क्रॉस कंट्री में फ्रॉस्ट ग्रीन नाम का नया रंग दिया गया है, जो सिर्फ इसी कार के लिए है। EX60 का खास Cross Country वर्जन ऑफ-रोड और खराब सड़कों के लिए बनाया गया है। EX60 Cross Country में स्पेशल डिजाइन वाले व्हील्स दिए गए हैं । आगे और पीछे के बंपर पर और D-पिलर (गाड़ी के पीछे की साइड) पर “Cross Country” की ब्रांडिंग दी गई है। EX60 Cross Country साधारण EX60 का ज्यादा मजबूत, ऊंचा और एडवेंचर-रेडी वर्जन है। यह उन लोगों के लिए है जो हाइवे और खराब सड़क दोनों पर ड्राइव करते हैं।


वोल्वो की नई-पीढ़ी की इलेक्ट्रिक कार प्लेटफॉर्म टेक्नोलॉजी, SPA3 (Scalable Product Architecture 3) पर बनाया गया है। बैटरी पैक को अलग बॉक्स में रखने की बजाय सीधे कार के ढांचे का हिस्सा बना दिया गया है। EX60 पर्यावरण-फ्रेंडली है।
Volvo EX60 में पहली बार Google Gemini AI असिस्टेंट दिया गया है, जो कार को लगभग एक स्मार्टफोन या स्मार्ट स्पीकर जैसा बना देता है। आप बोल सकते हैं – गाना चलाओ, रास्ता दिखाओ, AC कम करो या कॉल लगाओ, और सिस्टम बहुत तेज़ी से जवाब देता है। ड्राइव करते समय स्क्रीन छूने की जरूरत कम होगी और ध्यान सड़क पर रहेगा।

EX60 में HuginCore सिस्टम दिया गया है, जो कार के चारों ओर लगे कई कैमरे, रडार और सेंसर से लगातार डेटा लेता रहता है। जरूरत पड़ने पर कार खुद चेतावनी देती है। ऑटोमैटिक ब्रेक जैसी सुरक्षा सुविधा एक्टिव कर देती है। इस SUV का प्रोडक्शन वसंत के मौसम में स्वीडन में वोल्वो की फैक्ट्री में शुरू होगा।