Titan Intech की बड़ी उड़ान, प्रीमियम LED डिस्प्ले में इंडिया बनाएगा ग्लोबल पहचान

नई दिल्ली: इंडिया के इलेक्ट्रॉनिक्स और डिस्प्ले टेक्नोलॉजी सेक्टर में एक बड़ा और दमदार कदम उठाते हुए Titan Intech Limited ने अपनी नई प्रीमियम LED डिस्प्ले ब्रांड UltraLED Displays को लॉन्च किया है। यह इंडिया में LED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के भविष्य की मजबूत नींव रखने की पहल है।

अब तक इंडिया में ज़्यादातर LED डिस्प्ले कंपनियां बाहर से टेक्नोलॉजी मंगाकर सिर्फ जोड़ने-घटाने (assembly) या बेचने (distribution) का काम करती थीं। लेकिन 6 जनवरी 2026 को हुए इस ऐलान के साथ Titan Intech ने साफ कर दिया कि वह अब सिर्फ पार्ट्स जोड़ने वाली कंपनी नहीं रहेगी, बल्कि LED डिस्प्ले की असली टेक्नोलॉजी भारत में ही बनाएगी और अपने नाम से चलाएगी।

Titan Intech ने साउथ कोरिया की MIC कंपनी के साथ मिलकर ये टेक्नोलॉजी भारत में लाने का काम किया है। इसमें डिस्प्ले कंट्रोल बोर्ड, एडवांस 2D और 3D प्रोसेसर, Mini और Micro-LED टेक्नोलॉजी शामिल है। अब ये सारी टेक्नोलॉजी Titan Intech के अपने कंट्रोल में होगी । इससे भारत में हाई-क्वालिटी प्रीमियम LED डिस्प्ले बनेंगे। आयात पर कम निर्भरता होगी।

UltraLED Displays को आम टीवी या साधारण स्क्रीन की तरह नहीं बनाया गया है। इसे उन जगहों के लिए तैयार किया गया है जहां सातों दिन 24 घंटे काम चलता है। इसे खास तौर पर ऑफिस बोर्डरूम, पुलिस-डिफेंस के कमांड सेंटर, मॉल-दुकानें, रेलवे-एयरपोर्ट, स्कूल-कॉलेज, स्टेडियम और बड़े इमर्सिव शो के लिए डिजाइन किया गया है।

Telangana को UltraLED Displays का टेक्नोलॉजी और इनोवेशन हब बनाया जा रहा है, जहां डिजाइन, रिसर्च, प्रोडक्ट डेवलपमेंट और सिस्टम इंटीग्रेशन जैसे तकनीकी काम होंगे। यहीं पर नए प्रोडक्ट्स की प्लानिंग, टेस्टिंग और एडवांस इंजीनियरिंग तैयार की जाएगी। दूसरी ओर, आंध्र प्रदेश को बड़े पैमाने की मैन्युफैक्चरिंग का केंद्र बनाया गया है, जहां उत्पादन होगा।

Titan Intech अमरावती कैपिटल रीजन में 20 एकड़ जमीन पर करीब ₹250 करोड़ के निवेश से एक आधुनिक डिस्प्ले इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री स्थापित करने जा रही है, जिससे लगभग 200 लोगों को सीधे और 300 लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। साउथ कोरिया की MIC कंपनी के साथ ₹135 करोड़ का दीर्घकालिक टेक्नोलॉजी निवेश किया जा रहा है। इंडिया अब LED डिस्प्ले केवल खरीदार नहीं रहेगा, बल्कि खुद उन्हें डिजाइन करेगा, बनाएगा, चलाएगा और दुनिया को सप्लाई करेगा। UltraLED Displays भारत को डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के मामले में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम है।