Mahindra Thar ROXX का स्टार एडिशन लॉन्च, स्टाइल और पावर का संगम, कीमत 16.85 लाख से शुरू

मुंबई: Mahindra ने अपनी पॉपुलर एसयूवी थार रॉक्स का नया स्टार एडिशन Thar Roxx Star इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। आकर्षक लुक और दमदार इंजन से लैस इस लाइफस्टाइल एसयूवी की शुरुआती कीमत 16.85 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। ये नया थार रॉक्स स्टार एडिशन एसयूवी के टॉप-स्पेक AX7L ट्रिम पर बेस्ड है।

Thar ROXX STAR EDN में ब्लैक कलर की सीटों पर चमड़े जैसी फिनिश होगी। इससे सीटें देखने में महंगी, प्रीमियम और लग्जरी कार जैसी लगती हैं। सीट और केबिन में कुछ हिस्सों पर नरम, मखमली कपड़े जैसी फिनिश दी गई है। पियानो ब्लैक फ्रंट ग्रिल और पियानो ब्लैक अलॉय व्हील्स SUV को बोल्ड और स्पोर्टी लुक देते हैं। कंपनी ने नया आकर्षक रंग Citrine Yellow भी पेश किया है, जबकि Tango Red, Everest White और Stealth Black जैसे अन्य कलर ऑप्शन भी उपलब्ध हैं। इस SUV में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्प दिए गए हैं। इसमें 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन मिलते हैं, जो दमदार पावर और टॉर्क जनरेट करते हैं।

Thar ROXX STAR EDN का केबिन फीचर्स से भरपूर है। गर्मी में पसीना नहीं आता और सफर आरामदायक रहता है। हाथ रखने के लिए बीच में आरामदायक सपोर्ट है। लंबी ड्राइव में थकान कम होती है। AC बार-बार एडजस्ट करने की जरूरत नहीं होती। हाइवे पर एक स्पीड सेट कर सकते हैं। गाड़ी खुद उसी स्पीड से चलती रहती है। मोबाइल जैसे बड़े स्क्रीन पर म्यूजिक, नेविगेशन और कार सेटिंग्स कंट्रोल होती हैं। डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर से स्पीड, माइलेज, गियर जैसी जानकारी डिजिटल स्क्रीन पर दिखती है।

वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay से मोबाइल बिना तार के गाड़ी से कनेक्ट हो जाता है। मैप, कॉल, WhatsApp, YouTube Music सीधे कार स्क्रीन पर चलता है। Harman Kardon प्रीमियम साउंड सिस्टम से गाड़ी के अंदर थिएटर जैसा साउंड अनुभव मिलता है।

सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, रियर कैमरा और SOS फीचर जैसे आधुनिक सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। Thar ROXX STAR EDN के डीजल मैनुअल वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹16.85 लाख रखी गई है, जबकि ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत ₹18.35 लाख तक जाती है।