नई दिल्ली: फ्रांस की मशहूर कार कंपनी Peugeot ने अपनी नई कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक कार Peugeot Polygon पेश की है। यह कार भले ही आकार में छोटी है (4 मीटर से भी कम लंबी), लेकिन इसके डिजाइन और टेक्नोलॉजी इतनी एडवांस है कि यह आने वाली पीढ़ी की कारों की दिशा बदल सकती है।
कंपनी का कहना है कि Polygon सिर्फ एक शो कार नहीं है, बल्कि 2027 के बाद आने वाली Peugeot कारों में इस्तेमाल होने वाली नई टेक्नोलॉजी का टेस्ट प्लेटफॉर्म है। कार हल्की, तेज़ और फुर्तीली है, जैसे बिल्ली हर जगह आसानी से घूमती है। इसके डिज़ाइन और लुक में सुपरकार जैसी प्रीमियम और आकर्षक झलक है। यह कार तीन अलग-अलग रूपों में बदल सकती है। Urban में शहर के लिए कॉम्पैक्ट और स्टाइलिश Player में स्पोर्टी और बोल्ड लुक मिलेगा। Explorer ऑफ-रोड और एडवेंचर रेडी। कुल मिलाकर यह कार टेक्नोलॉजी, डिज़ाइन और ड्राइविंग मज़ा सब कुछ एक साथ पेश करती है। Polygon EV सिर्फ एक कार नहीं, बल्कि स्टाइल, फुर्ती और एडवेंचर का पूरा पैकेज है।
इस कार की Hypersquare स्टीयरिंग व्हील पारंपरिक गोल स्टीयरिंग नहीं है, बल्कि चौकोर और गेम कंट्रोलर जैसा दिखता है। इसमें Steer-by-Wire टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसमें स्टीयरिंग और पहियों के बीच कोई मैकेनिकल कनेक्शन नहीं होता, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल से पहिए घूमते हैं। इसका फायदा यह है कि पार्किंग और शहर में कम स्पीड पर कार मोड़ना बहुत आसान हो जाता है, जबकि हाइवे पर हाई स्पीड में स्टीयरिंग ज्यादा सटीक और स्थिर रहता है।
Peugeot Polygon को “फेलाइन फ्यूचरिस्टिक डिजाइन” दिया गया है। इसका लुक बिल्ली जैसी फुर्ती और भविष्य की झलक देने वाला है। इस कॉन्सेप्ट कार में माइक्रो LED लाइट्स, Peugeot की खास तीन-क्लॉ लाइट सिग्नेचर, पॉप-अप चार्जिंग पोर्ट और बड़े बटरफ्लाई डोर दिए गए हैं, जो इसे बिल्कुल सुपरकार जैसा प्रीमियम लुक देते हैं।
इस कार का केबिन में पूरी विंडस्क्रीन ही डिस्प्ले बन जाती है, जिस पर ड्राइविंग की जानकारी, नेविगेशन और कार डेटा दिखता है। करीब 31 इंच टीवी जितनी बड़ी स्क्रीन ड्राइवर के सामने आती है। ड्राइवर अपनी पसंद के अनुसार स्क्रीन पर दिखने वाली जानकारी भी कस्टमाइज कर सकता Polygon के इंटीरियर में डैशबोर्ड, डिस्प्ले, स्टीयरिंग और सीट्स का डिजाइन यूजर की पसंद के अनुसार बदला जा सकता है। सीट्स 3D प्रिंटेड हैं। Peugeot Polygon को पर्यावरण के अनुकूल बनाया गया है। Peugeot का कहना है कि Polygon एक “टेस्ट लैब” है, जिसमें भविष्य की कारों के लिए नई टेक्नोलॉजी, डिजाइन और सस्टेनेबल मटेरियल का प्रयोग किया जा रहा है। अगर यह कॉन्सेप्ट प्रोडक्शन में आता है, तो यह Peugeot e-208 जैसी छोटी इलेक्ट्रिक कार का आधार बन सकता है।
