नई दिल्ली: Royal Enfield ने अपनी सबसे नई और ग्लोबल राइड Moroccan Odyssey 2026 की घोषणा की है। यह राइड अफ्रीका के मोरोक्को में आयोजित की जाएगी। इसमें 12 दिनों में करीब 2,000 किमी की यात्रा पूरी की जाएगी। राइड का आयोजन 27 मार्च से 4 अप्रैल 2026 तक होगा। इसमें सवारों को एटलस पर्वतमाला से मोरक्को के रेगिस्तान और अटलांटिक तट तक 2,000 किलोमीटर की यात्रा पर ले जाएगी।
Moroccan Odyssey राइड Royal Enfield की पहचान बन चुकी marquee rides की सबसे नई पेशकश है। यह राइड कंपनी की प्रतिष्ठित Himalayan Odyssey और Moto Himalaya जैसी यात्राओं की ही तरह राइडर्स के लिए “Rite of Passage” यानी साहस और खोज की परीक्षा के रूप में डिजाइन की गई है। यह राइड कंपनी के 125 साल के इतिहास और विश्वव्यापी पहचान का हिस्सा भी है। यात्रा की शुरुआत Marrakech की जीवंत गलियों से होगी। फिर राइडर्स 2,260 मीटर ऊंचे Tizi n’Tichka Pass से High Atlas की चोटियों को पार करेंगे। इसके बाद रूट Ouarzazate से गुजरेगा, जिसे “Door of the Desert” कहा जाता है।
राइडर्स Sahara के विशाल Erg Chebbi रेत के टीलों तक पहुंचेंगे, जहां शहर की हलचल की जगह प्राचीन सन्नाटा और विशाल रेत का स्वागत करेगा। Sahara के बाद राइडर्स Middle Atlas के पाइन जंगल और ऊंचे पठार पार करते हुए Fes के ऐतिहासिक शहर में पहुंचेंगे। इसके बाद यात्रा Chefchaouen, जिसे “Blue Pearl” कहा जाता है, के नीले पहाड़ों से होकर Rabat की अटलांटिक तट पर समाप्त होगी।
यह यात्रा मोरक्को के प्रतिष्ठित लाल शहर माराकेश से शुरू होगी। यात्रा का अगला चरण उत्तरी अफ्रीका के सबसे ऊंचे प्रमुख दर्रे, तिज़ी एन’तिचका दर्रे से होकर गुजरेगा। इसके बाद, सवार मर्ज़ौगा गांव के एर्ग चेब्बी से होकर आगे बढ़ेंगे, जो सुनहरे-नारंगी रेत का सबसे विशाल विस्तार है। इसके बाद, यह यात्रा मध्य एटलस पर्वतमाला से होते हुए उत्तर की ओर फेज़ और शेफ़चौएन की ओर बढ़ेगी और रबात में समाप्त होगी।
इस साहसिक यात्रा में राइडर्स Royal Enfield Himalayan 450 पर सवार होंगे। Moroccan Odyssey सिर्फ एक रोड ट्रिप नहीं, बल्कि 1,820 किलोमीटर की साझा साहसिक यात्रा है, जो राइडर्स के बीच गहरी दोस्ती और अनुभव का बंधन बनाती है। यह राइड उन लोगों के लिए है, जो असली और अनफिल्टर्ड एडवेंचर और मोटरसाइकिल यात्रा की असली भावना महसूस करना चाहते हैं।
