Oppo Reno 15 Pro Mini 200 मेगापिक्सल कैमरा, 6200mAh बैटरी संग Crystal Pink कलर में लॉन्च

नई दिल्ली: Oppo ने इंडिया में Reno15 Pro Mini को नए Crystal Pink कलर में लॉन्च किया है, जिसकी सेल 1 फरवरी से शुरू हो गई। कॉम्पैक्ट डिजाइन, 200MP कैमरा, मजबूत बॉडी और प्रीमियम लुक के साथ यह फोन फ्लैगशिप लेवल एक्सपीरियंस देता है। Reno15 Pro Mini, Reno सीरीज का पहला Pro Mini फोन है। इसमें 6.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साइड बेज़ल सिर्फ 1.6mm हैं। फोन की मोटाई 7.99mm और वजन मात्र 187 ग्राम है, जिससे यह हाथ में पकड़ने में बेहद आरामदायक है, लेकिन परफॉर्मेंस में यह किसी फ्लैगशिप से कम नहीं है।

Oppo Reno 15 Pro Mini का 12GB + 256GB वेरिएंट 59,999 रुपये में आता है, जबकि 12GB + 512GB मॉडल की कीमत 64,999 रुपये है। इच्छुक ग्राहक इसे Cocoa Brown और Glacier White के साथ अब  Crystal Pink कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। कंपनी ने फ्लैगशिप परफॉर्मेंस के साथ यूजर्स को फैशन फॉरवर्ड डिजाइन देने का दावा किया गया है। इस नए कलर वेरियंट को Amazon, Flipkart के अलावा ओप्पो ई-स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

HoloFusion Technology की वजह से फोन का बैक पैनल साधारण नहीं लगता। एक ही ग्लास पीस पर ऐसा डिजाइन बनाया गया है, जो थ्री-डायमेंशनल दिखती है। जब रोशनी फोन पर पड़ती है, तो कलर और पैटर्न हल्के-हल्के बदलते नजर आते हैं। इससे फोन में गहराई (डेप्थ), अलग टेक्सचर और चमकदार लुक मिलता है। Crystal Pink वेरिएंट में पीछे रिबन जैसा पैटर्न है, जो फोन को ज्यादा स्टाइलिश और फैशन-फॉरवर्ड बनाता है। वहीं कैमरा के चारों तरफ दिया गया Dynamic Stellar Ring Design हल्की-सी चमक वाला हेलो ग्लो देता है। इससे कैमरा अलग से उभरा हुआ नहीं लगता, बल्कि पूरा बैक पैनल साफ, स्लीक और सीमलेस दिखता है। जो लोग पिंक कलर पसंद नहीं करते, उनके लिए यही डिजाइन Glacier White कलर में भी मिलती है।

फोन में 200MP का अल्ट्रा-क्लियर मेन कैमरा, 50MP टेलीफोटो पोर्ट्रेट कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है।Reno15 Pro Mini में MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर, 6200mAh बैटरी और 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग दी गई है। फोन को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। यह धूल, पानी और 80 डिग्री तक के गर्म पानी से भी सुरक्षित रहता है।