Suzuki ने इंडिया से लॉन्च किया पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर e-ACCESS, बुकिंग शुरू

नई दिल्ली: इंडिया में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट को नई दिशा देते हुए Suzuki Motorcycle India Pvt. Ltd. (SMIPL) ने अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर Suzuki e-ACCESS की बुकिंग आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। यह सिर्फ एक नया स्कूटर नहीं, बल्कि सुजुकी की ग्लोबल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में एंट्री है। कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की शुरुआत भारत से कर रही है। कंपनी को भारतीय बाजार पर पूरा भरोसा है। Suzuki ने भारत को सिर्फ मार्केट नहीं, बल्कि इलेक्ट्रिक भविष्य का बेस माना है।

अब e-ACCESS चार प्रीमियम रंगों में मिलेगा। नया Metallic Mat Stellar Blue / Metallic Mat Fibroin Gray कलर स्कूटर को ज्यादा स्टाइलिश और प्रीमियम लुक देता है। इस स्कूटर में Lithium Iron Phosphate (LFP) बैटरी दी गई है। यह बैटरी ज्यादा सुरक्षित होती है। जल्दी खराब नहीं होती।

e-ACCESS में लगी 4.1 kW का मोटर 15 Nm टॉर्क देता है। स्टार्ट से ही स्मूद पिकअप मिलता है। बैटरी सिर्फ 10% बची हो, तब भी स्कूटर सुस्त नहीं पड़ता। इसमें तीन राइड मोड मिलते हैं –Eco, Ride A / Ride B। इसके साथ ही रिवर्स मोड से पार्किंग आसान होती है। यह हल्का, मजबूत और आरामदायक है। एल्यूमिनियम बैटरी केस से मजबूती और सेफ्टी मिलती है। Suzuki के 1,200 से ज्यादा आउटलेट्स पर स्कूटर मिलेगा।

अगर आपने Suzuki e-ACCESS खरीदा, तो 7 साल या 80,000 किलोमीटर (जो पहले पूरा हो) तक
बैटरी और जरूरी पार्ट्स की वारंटी फ्री मिलेगी। अगर आप 3 साल बाद स्कूटर बदलना चाहते हैं तो कंपनी आपके स्कूटर की कीमत का 60% तक वापस दिलाने की गारंटी देती है। स्कूटर की कीमत 1,88,490 रुपये रखी गई है। तीन साल बाद आप 1.10 लाख रुपये में स्कूटर को बेच सकते हैं। अगर आपके पास पहले से Suzuki की बाइक या स्कूटर है, तो e-ACCESS खरीदने पर ₹10,000 तक की छूट मिलेगी।

अगर आप पहली बार Suzuki ले रहे हैं तो कंपनी आपको 7,000 रुपये तक का स्वागत बोनस देगी। अगर आप पूरा पैसा एक साथ नहीं देना चाहते तो सिर्फ 5.99% ब्याज पर पर लोन मिलेगा। EMI कम बनेगी। इसमें फ्लेक्सिबल रेंटल ऑप्शन भी है। अगर आप खरीदना नहीं चाहते,
तो आप 24 घंटे से लेकर 3 साल तक किराए पर भी स्कूटर ले सकते हैं। Suzuki e-ACCESS की कीमत ₹1,88,490 (एक्स-शोरूम दिल्ली) है।