नई दिल्ली: Skoda Auto India ने इंडिया में अपनी कॉम्पैक्ट SUV Skoda Kylaq की एक साल में पुणे के पास स्थित चाकन प्लांट से 50,000वीं यूनिट रोल आउट कर दी गई है। कंपनी ने दिसंबर 2024 में इस SUV का प्रोडक्शन शुरू किया था। दिसंर 2024 में लॉन्च होने के बाद से एक साल से थोड़े अधिक समय में Skoda Kylaq की 50,000 यूनिट्स का उत्पादन करके एक मील का पत्थर हासिल किया है। इसी दौरान Škoda Auto India ने इंडिया में अपने 25 साल पूरे किए। साल 2025 में Skoda Auto India ने 72,000 से ज्यादा गाड़ियों की बिक्री दर्ज की, जो अब तक का उसका सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा।
Kylaq पहले जहां 4 वेरिएंट्स में मिलती थी, अब इसे 6 वेरिएंट्स में पेश किया गया है। अलग-अलग बजट और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसे 11 अलग-अलग प्राइस पॉइंट्स पर उपलब्ध कराया गया है। इससे ग्राहक अपनी पसंद, फीचर्स और कीमत के हिसाब से Kylaq चुन सकते हैं। इस लाइन-अप में नए Classic+ वेरिएंट में फुल-फ्लेज्ड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। इस वेरिएंट के आने से Kylaq अपने सेगमेंट में ऐसी SUV बन गई है, जिसमें असली ऑटोमैटिक गियरबॉक्स सबसे किफायती कीमत पर मिलता है।
Skoda ने फीचर्स के मामले में भी Kylaq को मजबूत किया है। अब इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, क्रूज़ कंट्रोल, ऑटो-डिमिंग IRVM, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील और LED लाइट्स जैसे फीचर्स ज्यादा वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड या अपग्रेड के रूप में मिल रहे हैं। मिड-लेवल Signature और Signature+ वेरिएंट्स को भी बड़ा अपडेट मिला है। अब इनमें इलेक्ट्रिक सनरूफ समेत कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं, जिससे ये वेरिएंट्स कीमत और फीचर्स के मामले में और ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी हो गए हैं। Kylaq रेंज के सबसे ऊपर अब नया Prestige+ वेरिएंट रखा गया है।
Kylaq की पहली सालगिरह पर सीमित अवधि के लिए एनिवर्सरी ऑफर्स भी पेश किए गए हैं। ब्रैंड ने Kylaq के चुनिंदा वेरिएंट्स पर सीमित अवधि के एनिवर्सरी ऑफर्स की घोषणा की है, जिनमें ₹50,000 तक के लाभ शामिल हैं। Kylaq के लिए एक साल के Škoda मेंटेनेंस पैकेज पर 50% की छूट दी जा रही है। Kylaq के किसी भी वेरिएंट की खरीद पर प्रत्येक ग्राहक को एक उपहार भी मिलेगा। ये ऑफर्स 28 फरवरी 2026 तक मान्य हैं।
