नई दिल्ली: iQOO Z11 का नया फोन iQOO Z11x इंडिया में 12 मार्च को लॉन्च होगा। यह फोन दो रंगों Prismatic Green और Titan Blackमें लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है। प्रोसेसर को फोन का “दिमाग” कहा जाता है, जो फोन की स्पीड और परफॉर्मेंस तय करता है। यह नया चिपसेट तेज परफॉर्मेंस और बेहतर गेमिंग के लिए बनाया गया है। फोन में 7200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। फोन लंबे समय तक चल सकता है और बार-बार चार्ज करने की जरूरत कम पड़ेगी। इसमें 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा।
iQOO के मुताबिक iQOO Z11x 5G को पावरफुल परफॉर्मेंस देने के लिए MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर से लैस किया गया है। फोन की ताकत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट ने AnTuTu बेंचमार्क पर 10 लाख से ज्यादा स्कोर हासिल किया है, जो मिड-रेंज स्मार्टफोन के लिए काफी बड़ा आंकड़ा माना जाता है।
iQOO Z11x 5G को 7200mAh की बड़ी बैटरी के साथ 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो सकेगा। इसमें रिवर्स चार्जिंग फीचर भी दिया गया है, जरूरत पड़ने पर इस फोन से दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकेंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोन तीन वेरिएंट में आ सकता है। इसमें 6GB RAM + 128GB स्टोरेज, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज जैसे विकल्प मिलने की उम्मीद है। इससे यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से वेरिएंट चुन सकेंगे। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया जा सकता है।
iQOO Z11x 5G में Android 16 पर आधारित OriginOS 6 दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में IP69 रेटिंग भी मिलने की उम्मीद है, जिससे यह धूल और पानी से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा। कंपनी की माइक्रोसाइट में फोन की कीमत लगभग 23,000 रुपये के आसपास दिखाई गई है, हालांकि कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी शुरुआती कीमत 17,000 से 18,000 रुपये के बीच हो सकती है। अब सभी की नजरें 12 मार्च के लॉन्च इवेंट पर टिकी हैं, जहां इसके बाकी फीचर्स और असली कीमत का खुलासा होगा।
