नई दिल्ली: इंडिया की जानी-मानी ऑडियो और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Zebronics ने घरेलू मनोरंजन को और शानदार बनाने के लिए अपना नया साउंडबार Zeb Juke Bar 9710C लॉन्च कर दिया है।
यह नया साउंडबार 550W RMS पावर, Dolby Atmos और DTS:X जैसी एडवांस ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ आता है। कंपनी ने इसे कॉम्पैक्ट डिजाइन में पेश किया है, लेकिन इसकी आवाज और परफॉर्मेंस बड़े होम थिएटर सिस्टम जैसी बताई जा रही है। इस साउंडबार की शुरुआती कीमत 16,999 रुपये रखी गई है और इसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Amazon से खरीदा जा सकता है।
Zebronics के मुताबिक Zeb Juke Bar 9710C को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह घर पर ही सिनेमा जैसा अनुभव दे सके। इसमें Dolby Atmos और DTS:X ऑडियो तकनीक दी गई है, जो आवाज को चारों तरफ से आने जैसा अनुभव देती है। फिल्म देखते समय ऐसा लगता है जैसे आवाज कमरे के हर कोने से आ रही हो। इस साउंडबार में 550W RMS आउटपुट दिया गया है, जो काफी ताकतवर माना जाता है। इससे यूजर्स को साफ और तेज आवाज के साथ गहरी और दमदार बेस सुनने को मिलती है। इसके साथ 13.33 सेंटीमीटर का वायरलेस सबवूफर भी मिलता है, जो लो-फ्रीक्वेंसी साउंड को और मजबूत बनाता है। इससे फिल्म, म्यूजिक और गेमिंग का अनुभव ज्यादा शानदार हो जाता है।
होम थिएटर जैसा अनुभव देने के लिए इसमें 5.1 सराउंड साउंड सिस्टम दिया गया है। इस सेटअप में साउंडबार के साथ वायरलेस सबवूफर और रियर सैटेलाइट स्पीकर्स शामिल हैं। साउंडबार में ट्रिपल-ड्राइवर कॉन्फिगरेशन दिया गया है, जिससे कमरे में चारों तरफ से आवाज का असर महसूस होता है और यूजर को 360-डिग्री साउंड का अनुभव मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इस साउंडबार में Bluetooth v5.3, TV (eARC), Optical IN, USB और AUX जैसे कई विकल्प दिए गए हैं। इसे टीवी, स्मार्टफोन, लैपटॉप या अन्य डिवाइस से आसानी से जोड़ा जा सकता है। यूजर इससे म्यूजिक स्ट्रीमिंग, फिल्म देखना या पार्टी के दौरान म्यूजिक चला सकते हैं।
Zebronics के डायरेक्टर और को-फाउंडर Pradeep Doshi ने कहा कि Zeb Juke Bar 9710C के जरिए कंपनी कॉम्पैक्ट डिजाइन में भी प्रीमियम साउंड अनुभव देने की कोशिश कर रही है। करीब 27 साल पुराने ब्रैंड Zebronics का फोकस हमेशा से किफायती कीमत पर अच्छी क्वालिटी वाले ऑडियो, आईटी हार्डवेयर और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट उपलब्ध कराना रहा है।
