नई दिल्ली: टेक कंपनी Vivo का नया स्मार्टफोन Vivo X300 Max हाल ही में स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित दुनिया के बड़े टेक इवेंट Mobile World Congress 2026 में देखा गया है। यह फोन जल्द लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Zeiss कैमरा सिस्टम, नया Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम, लगभग 7000mAh की बड़ी बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग जैसे हाई-एंड फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
Vivo X300 Max के पीछे एक बड़ा कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलता है, जिस पर Zeiss की ब्रांडिंग साफ नजर आती है। लीक तस्वीरों के मुताबिक कैमरा सेटअप थोड़ा अलग तरीके से डिजाइन किया गया है। इसमें दो कैमरे Zeiss लोगो के दोनों तरफ लगे दिखाई देते हैं, जबकि एक कैमरा उसके ऊपर की तरफ लगाया गया है। फोन में कम से कम तीन कैमरों वाला कैमरा सिस्टम दिया जा सकता है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इसमें एक चौथा कैमरा सेंसर भी जोड़ सकती है, जिससे फोटोग्राफी और ज्यादा एडवांस हो सकती है।
Vivo के इस फोन का मॉडल नंबर हाल ही में चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा गया था। इस लिस्टिंग से संकेत मिला है कि फोन में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। बड़ी बैटरी होने के बावजूद यह फोन काफी कम समय में चार्ज हो सकेगा।
Vivo X300 Max स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर पर काम कर सकता है, जिसे हाई-परफॉर्मेंस फ्लैगशिप चिपसेट माना जा रहा है। फोन में नया Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलने की उम्मीद है, जिससे यूजर्स को लेटेस्ट फीचर्स और बेहतर सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिल सकता है।
Vivo के सीनियर एग्जीक्यूटिव Han Bo Xiao ने भी इशारा दिया है कि कंपनी अपने आने वाले स्मार्टफोन्स में एक नया AI-पावर्ड इमेजिंग सिस्टम लाने की तैयारी कर रही है। इस तकनीक का मकसद फोटोग्राफी और विडियो रिकॉर्डिंग को आसान और स्मार्ट बनाना है। फोन खुद ही सीन को पहचानकर बेहतर फोटो और विडियो कैप्चर करने में मदद कर सकेगा। यह सिस्टम Dimensity 9500 चिपसेट और Vivo के Vivo V3+ Imaging Chip के साथ मिलकर काम करेगा, जिससे कैमरा परफॉर्मेंस और इमेज प्रोसेसिंग काफी बेहतर हो सकती है।
