नई दिल्ली: स्मार्टफोन बाजार में जल्द ही एक नई हाई-परफॉर्मेंस सीरीज आने वाली है। POCO ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि उसकी नई Poco X8 Pro Series 17 मार्च को लॉन्च होगी। इस सीरीज में दो मॉडल Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max पेश किए जा सकते हैं। इस बार फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी परफॉर्मेंस होगी और इसमें लेटेस्ट MediaTek Dimensity प्रोसेसर इस्तेमाल किए जाएंगे।
कंपनी के मुताबिक लॉन्च इवेंट 17 मार्च को ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा, जो भारतीय समय के अनुसार शाम 5:30 बजे शुरू होगा। हालांकि कंपनी ने अभी फोन के सभी फीचर्स का खुलासा नहीं किया है। Poco X8 Pro में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट दिया जा सकता है, जबकि Poco X8 Pro Max में ज्यादा ताकतवर MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। हाल ही में Poco X8 Pro Max को बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर भी देखा गया था, जहां फोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 2659 और मल्टी-कोर टेस्ट में 8386 अंक हासिल किए। लिस्टिंग में यह भी सामने आया कि फोन Android 16 पर चलेगा और इसमें करीब 12GB रैम दी जा सकती है।
Poco X8 Pro में 6.59-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले, 50MP डुअल रियर कैमरा और 6,500mAh की बैटरी मिलने की संभावना है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। वहीं Poco X8 Pro Max में इससे बड़ी 6.83-इंच 1.5K OLED स्क्रीन और लगभग 8,500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। Poco X8 Pro की शुरुआती कीमत करीब 399 यूरो (लगभग 43,000 रुपये) हो सकती है, जबकि इसका 12GB + 512GB वेरिएंट करीब 479 यूरो (करीब 51,000 रुपये) तक जा सकता है। वहीं Poco X8 Pro Max की शुरुआती कीमत करीब 529 यूरो (लगभग 57,000 रुपये) बताई जा रही है और इसका टॉप वेरिएंट करीब 579 यूरो (करीब 62,000 रुपये) तक हो सकता है। दोनों फोन काले, सफेद और हरे रंग के विकल्प में लॉन्च किए जा सकते हैं।
Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max दरअसल Redmi Turbo 5 और Redmi Turbo 5 Pro Max के रीब्रैंडेड वर्जन हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो इन फोनों में दमदार बैटरी, तेज चार्जिंग और हाई-परफॉर्मेंस प्रोसेसर मिलने की उम्मीद और मजबूत हो जाती है।
