Rox 01 लग्जरी का चलता-फिरता महल: 1226 किमी की रेंज, 5.5 सेकंड में 100 की स्पीड

नई दिल्ली: इंडिया में जल्द ही एक नई लग्जरी हाइब्रिड SUV दस्तक दे सकती है। Rox 01 नाम की इस बड़ी SUV को इंडिया में पेटेंट कराया गया है, जो करीब 5.3 मीटर लंबी है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार में 1,226 किमी तक की रेंज दे सकती है। चीन के स्टार्टअप Rox Motor की लग्जरी SUV Rox 01 को इंडिया में पेटेंट कराया गया है, जिससे इसके लॉन्च की अटकलें तेज हो गई हैं।

Rox Motor का टेक्नोलॉजी कनेक्शन Xiaomi जैसे बड़े नामों से भी है, जिससे यह SUV टेक्नोलॉजी के मामले में काफी एडवांस हो सकती है। यह SUV काफी बड़ी है। इसकी लंबाई 5,298 mm, चौड़ाई 1,985 mm और ऊंचाई 1,856 mm है, जबकि व्हीलबेस 3,010 mm का है। ग्राउंड क्लीयरेंस भी शानदार है। यह करीब 770 mm तक पानी में चल सकती है । Rox 01 का लुक पूरी तरह बॉक्सी और दमदार है। सामने बड़ा ग्रिल, DRLs के साथ हेडलाइट्स, सीधी रूफलाइन और पीछे स्पेयर व्हील के साथ टेलगेट इसे एक असली SUV का फील देते हैं।

Rox 01 एक ऐसी SUV है जो अंदर से पूरी तरह लग्जरी से भरी हुई है। इसमें 6 या 7 लोगों के बैठने का ऑप्शन मिलता है और इसकी लाउंज सीट्स में हीटिंग, कूलिंग, मसाज और पैर फैलाने की सुविधा तक दी गई है। इसमें बड़ी टचस्क्रीन, रियर एंटरटेनमेंट स्क्रीन, प्रीमियम लेदर सीट्स, शानदार साउंड सिस्टम, 3-ज़ोन AC, सॉफ्ट-क्लोज डोर और एडवांस सेफ्टी फीचर्स जैसे ADAS और 360 डिग्री कैमरा मिलते हैं, जो इसे एक हाईटेक SUV बनाते हैं।

इसमें पेट्रोल इंजन और बड़ी बैटरी का कॉम्बिनेशन दिया गया है, जिससे यह करीब 469 bhp की पावर और 740 Nm टॉर्क देती है। यह सिर्फ 5.5 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी सबसे बड़ी ताकत इसकी रेंज है, जो सिर्फ बैटरी पर करीब 235 किमी और पेट्रोल के साथ मिलाकर कुल 1,226 किमी तक जाती है। यह SUV उन लोगों के लिए है जो एक ऐसी गाड़ी चाहते हैं जिसमें लग्जरी, पावर, लंबी रेंज और एडवांस टेक्नोलॉजी, सब कुछ एक साथ मिले। यह SUV सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड में करीब 235 किमी चल सकती है, जबकि पेट्रोल और बैटरी दोनों मिलाकर कुल 1,226 किमी की रेंज देने का दावा किया गया है।