नई दिल्ली: VinFast ने इंडियन मार्केट में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करते हुए अपनी नई प्रीमियम इलेक्ट्रिक MPV VinFast VF MPV 7 के लिए आधिकारिक तौर पर बुकिंग शुरू कर दी है। 2 अप्रैल 2026 से ग्राहक इस 7-सीटर इलेक्ट्रिक गाड़ी को कंपनी की वेबसाइट और देशभर में मौजूद 50 अधिकृत डीलरशिप्स के जरिए सिर्फ 21,000 रुपये की शुरुआती बुकिंग राशि के साथ बुक कर सकते हैं।
इस बहुप्रतीक्षित मॉडल की आधिकारिक लॉन्चिंग 15 अप्रैल 2026 को की जाएगी। MPV में 60.13 kWh की बैटरी दी गई है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देने में सक्षम है। इसकी फास्ट चार्जिंग तकनीक बैटरी को महज 30 मिनट में 10% से 70% तक चार्ज कर देती है, जिससे लंबी दूरी का सफर आसान हो जाता है।
VinFast का यह तीसरा मॉडल खासतौर पर भारतीय परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। VF MPV 7 अपने प्रीमियम डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और शानदार स्पेस के साथ डेली यूज के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनने का दावा करती है। कंपनी का कहना है कि यह मॉडल भारत में ग्रीन मोबिलिटी इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है। VF MPV 7 को ‘गोल्डन रेशियो’ के आधार पर तैयार किया गया है, जिसमें व्हील्स को कोनों की ओर रखा गया है ताकि केबिन में अधिकतम स्पेस मिल सके। 4,740 मिमी लंबाई, 1,872 मिमी चौड़ाई और 1,734 मिमी ऊंचाई के साथ, 2,840 मिमी का व्हीलबेस इसे एक बेहद स्पेशियस 7-सीटर बनाता है। तीनों रो में आरामदायक ढंग से बैठने की सुविधा बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त बनाती है। साथ ही, R19 अलॉय व्हील्स इसे एक मजबूत और स्पोर्टी लुक देते हैं।
कंपनी सितंबर 2025 में VinFast VF 6 और VinFast VF 7 को लॉन्च कर चुकी है, जिन्हें इंडस्ट्री में कई अवॉर्ड्स भी मिले हैं। VinFast अपने शोरूम नेटवर्क, आफ्टर-सेल्स सर्विस और EV इकोसिस्टम को लगातार मजबूत कर रही है, जिसमें बेहतर वारंटी, वैल्यू एश्योर्ड प्रोग्राम और 2029 तक फ्री चार्जिंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
