नई दिल्ली: Royal Enfield ने 2026 के लिए अपनी पॉपुलर बाइक Hunter 350 को और ज्यादा स्टाइलिश और अपडेटेड बना दिया है। इंडिया में रेट्रो-स्टाइल बाइक सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाली Royal Enfield ने अपनी पॉपुलर बाइक Royal Enfield Hunter 350 का नया Base Premium वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। इसके Top वेरिएंट में दो नए कलर ऑप्शन भी जोड़े गए हैं। नई बाइक की कीमत 1,49,900 रुपये (एक्स-शोरूम, चेन्नई) से शुरू होती है इन नए वेरिएंट्स और कलर्स की बुकिंग और बिक्री पूरे इंडिया में 4 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है।
लखनऊ में आयोजित खास इवेंट HunterHood के दौरान इन तीनों नई मोटरसाइकिल्स को पेश किया गया। यह इवेंट सिर्फ बाइक लॉन्च तक सीमित नहीं था, बल्कि इसमें म्यूजिक, आर्ट और स्ट्रीट कल्चर का जबरदस्त मेल देखने को मिला
नए Base Premium वेरिएंट को Tarmac Black कलर में उतारा गया है। यह वेरिएंट उन लोगों के लिए बनाया गया है जो कम कीमत में ज्यादा फीचर्स चाहते हैं।
इसमें अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जिससे रोजमर्रा की राइडिंग और आसान हो जाती है। साथ ही इसमें अपडेटेड राउंड हेडलैंप, डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और रोटरी स्विच जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें अपडेटेड halogen headlamp, single-channel ABS और slip-and-assist clutch जैसे फीचर्स मिलते हैं । साथ ही stitched सीट दी गई है, जिससे लंबी राइड में भी आराम बना रहता है।
वहीं, Top वेरिएंट को भी नया स्टाइल देने के लिए कंपनी ने Mumbai Yellow और Moonshot White जैसे दो नए कलर लॉन्च किए हैं। Mumbai Yellow कलर शहर की एनर्जी और यूथफुल वाइब को दर्शाता है, जिसमें येलो, ब्लू और व्हाइट का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। दूसरी तरफ Moonshot White एक यूनिक और ग्राफिक्स-हेवी डिजाइन के साथ आता है, जिसमें स्पेस और रॉकेट थीम का टच दिया गया है।
इन दोनों कलर्स की बाइक की कीमत 1,69,804 रुपये (एक्स-शोरूम, चेन्नई) रखी गई है। बाइक पहले की तरह ही 349cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन देती है, जो 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। Base Premium वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹1,49,900 रखी गई है, जबकि Top वेरिएंट में नए कलर की बाइक 1,69,804 रुपये में मिलेगी।
