नई दिल्ली: स्मार्टफोन बाजार में इनोवेशन की दौड़ के बीच Huawei ने एक ऐसा धमाका किया है, जिसने पूरी इंडस्ट्री का ध्यान खींच लिया है। कंपनी का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Huawei Mate 80 Pro Max Fan Edition अपनी अनोखी कूलिंग फैन टेक्नोलॉजी के साथ मार्केट में “एक्सीलेंस” का नया मानक स्थापित करता नजर आ रहा है।
Huawei के Mate सीरीज फोन पहले से ही अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। चाहे नया Kirin चिपसेट हो या एडवांस टेक्नोलॉजी—Mate लाइनअप हर बार कुछ नया लेकर आता है। कंपनी ने पिछले साल नवंबर में Mate 80 सीरीज लॉन्च की थी, जिसमें सबसे बड़ा बदलाव “मॉडल रिप्लेसमेंट” था—जहां Pro+ की जगह अब Pro Max वेरिएंट ने ले ली। इसके साथ ही Kirin 9030 सीरीज का लॉन्च भी चर्चा में रहा। हालांकि, उस समय Huawei का लंबे समय से चर्चा में रहा Fan Edition लॉन्च नहीं हुआ।
कई टिप्स्टर्स ने तो यहां तक कह दिया था कि Huawei अब कूलिंग फैन फोन नहीं लाएगा। लेकिन 23 मार्च को Huawei ने सबको चौंकाते हुए अपना पहला Mate 80 Pro Max Fan Edition पेश कर दिया। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी Windmill Cooling Architecture है, जिसमें बेहद स्मार्ट एयरफ्लो डिजाइन और बायोनिक विंग-शेप टर्बो फैन का इस्तेमाल किया गया है। यह सिस्टम फोन को तेज गर्म होने से बचाता है और कुछ ही सेकंड में हीट को बाहर निकाल देता है।
इस कूलिंग टेक्नोलॉजी को तीन लेयर में डिजाइन किया गया है। पहली लेयर में Turbo Fan है, जो खास ब्लेड स्ट्रक्चर के जरिए हवा का प्रेशर बढ़ाकर गर्मी को तेजी से बाहर निकालता है। दूसरी लेयर में Thermal Bending Fins हैं, जो हीट डिसिपेशन को और ज्यादा प्रभावी बनाते हैं, जिससे कूलिंग तेज और समान रूप से होती है।
तीसरी लेयर फोन के बाहरी हिस्से में, कैमरा मॉड्यूल के नीचे दी गई है, जहां से हवा बाहर निकलती है—इससे फोन पकड़ते समय हाथ गर्म नहीं होते और कूलिंग भी शांत तरीके से होती है। यह फोन मजबूती के मामले में भी जबरदस्त है। इसमें दूसरी पीढ़ी का Kunlun Glass, Basalt आर्किटेक्चर और वेगन फाइबर बैक दिया गया है, जो फोन की गिरने पर सुरक्षा को 20 गुना और इम्पैक्ट रेजिस्टेंस को 5 गुना तक बढ़ाता है। Huawei Mate 80 Pro Max Fan Edition अपनी एडवांस कूलिंग टेक्नोलॉजी के दम पर यह स्मार्टफोन इंडस्ट्री में नई मिसाल कायम कर रहा है।
