24 अप्रैल को लॉन्च होगी Mercedes-Benz CLA EV: एक चार्ज में चलेगी 792KM, बुकिंग शुरू

नई दिल्ली: Mercedes-Benz अपनी नई इलेक्ट्रिक सेडान Mercedes-Benz CLA EV को इंडिया में 24 अप्रैल 2026 को लॉन्च करेगी। अब यह पूरी तरह इलेक्ट्रिक अवतार में लौट रही है। यह नई इलेक्ट्रिक सेडान दो वेरिएंट—CLA 200 (स्टैंडर्ड रेंज) और CLA 250+ (लॉन्ग रेंज)—में पेश की जाएगी।

कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है, जिसके लिए ग्राहकों को ₹1.5 लाख का टोकन अमाउंट देना होगा। इसकी शुरुआती कीमत करीब 55 लाख (एक्स-शोरूम) रहने की उम्मीद है जबकि टॉप वेरिएंट 59 लाख तक जा सकता है। इस कार की सबसे बड़ी खासियत इसकी जबरदस्त रेंज है। CLA 250+ वेरिएंट में 85.5 kWh का बैटरी पैक दिया जाएगा, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 792 किलोमीटर (WLTP) तक की रेंज देने का दावा करता है। इसमें 272 PS की पावर और 335 Nm का टॉर्क मिलता है, जिससे यह कार 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 6.7 सेकंड में पकड़ सकती है। यह रियर-व्हील ड्राइव सेटअप के साथ आएगी।

टेक्नोलॉजी और फीचर्स के मामले में भी यह कार काफी एडवांस है। इसमें 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 14-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक ग्लास रूफ, टच कंट्रोल वाला 3-स्पोक स्टीयरिंग, मेमोरी के साथ पावर्ड और हीटेड सीट्स और ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे। MBUX वर्चुअल असिस्टेंट रूट के हिसाब से चार्जिंग स्टॉप भी सुझाएगा।

चार्जिंग की सुविधा को भी कंपनी ने आसान बनाया है। यह कार MB.CHARGE पब्लिक नेटवर्क से जुड़ी होगी, जिसमें पूरे इंडिया में 9,000 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट्स उपलब्ध हैं। घर पर चार्जिंग के लिए 22 kW का वॉल बॉक्स चार्जर दिया जाएगा, जो प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को मुफ्त मिलेगा। सेफ्टी के लिहाज से भी यह कार में 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, लेवल-2 ADAS, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

लॉन्ग रेंज वेरिएंट की डिलीवरी अप्रैल के आखिर तक शुरू हो सकती है, जबकि स्टैंडर्ड वेरिएंट जून से ग्राहकों तक पहुंचेगा। कुल मिलाकर Mercedes-Benz CLA EV इंडिया के लक्ज़री EV सेगमेंट में एक नया बेंचमार्क सेट करने के लिए तैयार है, जहां इसकी सीधी टक्कर दूसरी प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारों से होगी।