JSW MG Motor India का धमाका: EV बिक्री में 66% की जबरदस्त छलांग

नई दिल्ली: JSW MG Motor India ने इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेगमेंट में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए FY26 में 66% साल-दर-साल (YoY) ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी ने इस दौरान कुल 62,591 EVs की बिक्री की, जबकि FY25 में यह आंकड़ा 37,730 यूनिट्स था। मार्च 2026 में कंपनी ने 6,528 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल के मुकाबले लगभग 19-20% सालाना बढ़ोतरी दर्शाती है। यह लगातार बढ़ती डिमांड और EV पोर्टफोलियो की मजबूती को दिखाता है। इस सफलता में सबसे बड़ा योगदान MG Windsor का रहा, जो इंडिया की No.1 सेलिंग पैसेंजर EV बनी हुई है।

मार्च में कंपनी ने कुल 6,528 इलेक्ट्रिक वाहन बेचे, जो पिछले वर्ष की तुलना में 19-20 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। यह निरंतर वृद्धि इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में कंपनी की मजबूत उपस्थिति और उपभोक्ताओं के बढ़ते विश्वास को उजागर करती है।
MG Windsor की 4,530 यूनिट्स मार्च 2026 में बिकीं। पिछले साल के मुकाबले इस साल Windsor की बिक्री लगभग 20% बढ़ गई। Windsor की डिमांड तेजी से बढ़ रही है मार्केट में इसकी पकड़ मजबूत हो रही है।

लोग अब सिर्फ बड़े शहरों में ही नहीं, बल्कि टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी तेजी से EV खरीद रहे हैं। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते खर्च से बचने के लिए लोग इलेक्ट्रिक कारों की ओर शिफ्ट हो रहे हैं Windsor को लोग किफायती, भरोसेमंद और आसान ऑप्शन मान रहे हैं यह दिखाता है कि भारत में EV क्रांति अब गांव और छोटे शहरों तक पहुंच चुकी यह ग्रोथ बताती है कि इंडिया में EV अपनाने की रफ्तार तेज हो रही है और कंपनियां भी लगातार नए मॉडल और बेहतर टेक्नोलॉजी के साथ मार्केट में मजबूती बना रही हैं।

JSW MG Motor India ने कहा कि “एमजी विंडसर भारत की सबसे अधिक बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बनी हुई है।” कंपनी ने यह भी बताया कि विंडसर की कुल बिक्री का 70 प्रतिशत छोटे शहरों से आता है। यह पारंपरिक कार-खरीद पैटर्न में इलेक्ट्रिफिकेशन की ओर एक महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत देता है।