Xiaomi Fan Festival शुरू, स्मार्टफोन से टीवी तक सब कुछ सस्ता

नई दिल्ली: Xiaomi ने अपने फैंस के लिए बड़ा तोहफा देते हुए Xiaomi Fan Festival 2026 (XFF 2026) की शानदार शुरुआत कर दी है। 6 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलने वाला यह मेगा फेस्टिवल स्मार्टफोन्स, स्मार्ट टीवी और AIoT डिवाइसेज़ पर जबरदस्त ऑफर्स लेकर आया है। इस मौके पर Xiaomi ने अपने पूरे इकोसिस्टम स्मार्टफोन्स, स्मार्ट टीवी और कनेक्टेड डिवाइसेज़—को एक साथ लाकर यूज़र्स के लाइफस्टाइल को और स्मार्ट और कनेक्टेड बनाने पर जोर दिया है।

कंपनी ने नया REDMI Note 15 Special Edition भी पेश किया है, जो प्रीमियम डिजाइन और पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ आता है। इसमें 6.77 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 3200 निट्स ब्राइटनेस, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर, 50MP AI कैमरा और 5800mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग दी गई है। यह स्मार्टफोन 7 अप्रैल 2026 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Redmi Pad 2 के नए वेरिएंट भी लॉन्च किए गए हैं, जिससे टैबलेट सेगमेंट में यूज़र्स को और ज्यादा विकल्प मिलेंगे।

टीवी सेगमेंट में भी Xiaomi बड़ा कदम उठाने जा रही है। कंपनी जल्द ही Xiaomi TV S Mini LED Series 2026 के जरिए इंडिया में MiniLED टीवी सेगमेंट में एंट्री करने वाली है। यह नई सीरीज 15 अप्रैल को लॉन्च होगी। इसमें बेहतर ब्राइटनेस, गहरा कॉन्ट्रास्ट और शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलेगा।

XFF 2026 के दौरान Xiaomi ने हर कैटेगरी में खास ऑफर्स पेश किए हैं—बजट से लेकर फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स तक शानदार डिस्काउंट, स्मार्ट टीवी पर आकर्षक डील्स और टैबलेट्स पर भी बेहतरीन कीमतें दी जा रही हैं। कंपनी अपने फ्लैगशिप पोर्टफोलियो, जैसे Xiaomi 17 Series पर भी स्पेशल प्राइसिंग और आसान फाइनेंस ऑप्शन दे रही है, जिससे हाई-एंड टेक्नोलॉजी अब ज्यादा लोगों तक पहुंच सके। ग्राहकों को बैंक डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI, फ्लेक्सिबल पेमेंट ऑप्शन और चुनिंदा डिवाइसेज़ पर 1 साल की फ्री एक्सटेंडेड वारंटी जैसे फायदे भी मिलेंगे।

यह पूरा फेस्टिवल mi.com, Xiaomi के रिटेल स्टोर्स, ऑफलाइन पार्टनर्स और बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर लाइव है। Xiaomi Fan Festival 2026 न सिर्फ ऑफर्स का धमाका है, बल्कि यह दिखाता है कि कंपनी भारत में टेक्नोलॉजी को हर वर्ग तक पहुंचाने के अपने मिशन पर तेजी से आगे बढ़ रही है।