2.46 लाख में Triumph Tracker 400 लॉन्च: 349cc इंजन और 40PS पावर के साथ तहलका

नई दिल्ली: Triumph Motorcycles ने इंडियन मार्केट में अपनी नई बाइक Triumph Tracker 400 को धमाकेदार अंदाज में लॉन्च कर दिया है। जहां ग्लोबल मॉडल में 398cc इंजन मिलता है, वहीं इंडिया में कंपनी ने इसे नए 349cc सिंगल-सिलिंडर इंजन के साथ उतारा है, जिसकी कीमत 2.46 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

नई Tracker 400 में दिया गया 349cc इंजन 40 PS की पावर और 32 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जो 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। यह सेटअप परफॉर्मेंस के मामले में काफी दमदार हैय़ कंपनी ने इसे भारतीय सड़कों और ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर ट्यून किया है। बाइक अपने फ्लैट-ट्रैक स्टाइल को बरकरार रखती है—मिनिमल बॉडी, फ्लैट सीट, चौड़ा हैंडलबार और रोड-फोकस्ड स्टांस इसे एक अलग पहचान देते हैं। यह बाइक ऑफ-रोडिंग से ज्यादा अर्बन राइडिंग और स्टाइल पर फोकस करती है, जो युवाओं को खासा आकर्षित कर सकती है।

सस्पेंशन सेटअप में आगे USD फोर्क्स और पीछे मोनोशॉक दिया गया है, जबकि ब्रेकिंग के लिए आगे 300mm और पीछे 230mm डिस्क ब्रेक मिलते हैं। बाइक में 17-इंच के व्हील्स, 110/70 फ्रंट और 150/60 रियर टायर्स दिए गए हैं, जो बेहतर ग्रिप और स्टेबिलिटी सुनिश्चित करते हैं। इसके अलावा, बाइक का व्हीलबेस 1367mm, ग्राउंड क्लीयरेंस 162mm और सीट हाइट 805mm है, जिससे यह रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए भी आरामदायक बनती है। 13 लीटर का फ्यूल टैंक और 181 किलो का वज़न इसे एक संतुलित और प्रैक्टिकल मशीन बनाते हैं। 221 PS/टन का पावर-टू-वेट रेशियो इसे अपने सेगमेंट में काफी मजबूत बनाता है।

मार्केट में यह नई Tracker 400 सीधा मुकाबला Royal Enfield Classic 350, Honda CB350 और Jawa 350 जैसी बाइक्स से करेगी, लेकिन अपनी अलग स्टाइल और ज्यादा परफॉर्मेंस के दम पर यह एक यूनिक ऑप्शन बनकर सामने आई है।
कुल मिलाकर, Triumph की यह नई पेशकश स्टाइल, परफॉर्मेंस और प्रैक्टिकैलिटी का दमदार कॉम्बिनेशन है, जो 350cc सेगमेंट में नया तड़का लगाने के लिए तैयार है।