पुणे: Škoda Auto Volkswagen India Private Limited ने अपने पुणे स्थित अत्याधुनिक प्लांट में नई Volkswagen Taigun का प्रोडक्शन शुरू करने की घोषणा की है। यह कदम कंपनी की ‘Make in India, for India and the world’ रणनीति को और मजबूत करता है, जिसके तहत उच्च लोकलाइजेशन, सटीक मैन्युफैक्चरिंग और भारतीय ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं।
नई Taigun अपने पिछले मॉडल की सफलता पर आगे बढ़ते हुए एक बोल्ड और फ्रेश डिजाइन के साथ पेश की गई है। इसमें नए डिजाइन एलिमेंट्स के साथ प्रीमियम फीचर्स जोड़े गए हैं, जिन्हें खास तौर पर ग्राहकों के फीडबैक के आधार पर विकसित किया गया है। यह SUV भारतीय सड़कों और विविध ड्राइविंग परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है, वहीं यह Volkswagen के कोर DNA—यूरोपियन ड्राइविंग डायनामिक्स, बेहतर आराम और 5-स्टार सुरक्षा—को भी बनाए रखती है।
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO Piyush Arora ने कहा कि नई Taigun का प्रोडक्शन शुरू होना इंडिया में वर्ल्ड लेवल मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं की परिपक्वता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि इंडियन प्लांट अब उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को न केवल घरेलू बाजार बल्कि निर्यात के लिए भी तैयार करने में सक्षम हैं। वहीं, वोक्सवैगन इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर Nitin Kohli ने इसे कंपनी के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि Taigun ने भारत में ब्रांड की SUV रणनीति को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है और नया मॉडल इस सफलता को आगे बढ़ाएगा।
गौरतलब है कि 2021 में लॉन्च के बाद से Volkswagen Taigun ने इंडियन मार्केट में मजबूत पहचान बनाई है। अब तक इसकी 1.43 लाख से अधिक यूनिट्स का उत्पादन हो चुका है, जिनमें से लगभग 30% वाहनों का निर्यात अंतरराष्ट्रीय बाजारों में किया गया है। नई Taigun के प्रोडक्शन की शुरुआत के साथ कंपनी अपने SUV पोर्टफोलियो को और मजबूत करने और ग्राहकों को डिजाइन, आराम और परफॉर्मेंस का बेहतर संयोजन देने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
