Tata, MG और Mahindra का दबदबा, EV बाजार में 87% हिस्सेदारी : FADA

नई दिल्ली: FADA की रिपोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि इंडिया में इलेक्ट्रिक कारों का क्रेज अब ट्रेंड नहीं, बल्कि तेज़ी से बढ़ती हकीकत बन चुका है। वित्त वर्ष 2025-26 में EV बिक्री ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए 1.99 लाख यूनिट्स का आंकड़ा पार कर लिया। पैसेंजर व्हीकल बाजार में हिस्सेदारी 4.2% तक पहुंच गई। EV ग्रोथ अब सिर्फ मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही—पूरे देश में इसकी मांग तेजी से फैल रही है।

इस रेस में अभी भी Tata Motors, JSW MG Motor India और Mahindra & Mahindra जैसे दिग्गजों का दबदबा कायम है, जिन्होंने मिलकर 87% से ज्यादा बाजार अपने नाम किया है। EV की इस दौड़ में अनुभव अभी भी सबसे बड़ी ताकत बना हुआ है। कुल 1,99,923 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री हुई, यानी साल-दर-साल 83% से ज्यादा की मजबूत ग्रोथ दर्ज की गई।

इस तेजी के बीच बाजार पर पुराने खिलाड़ियों का दबदबा कायम है। Tata Motors, JSW MG Motor India और Mahindra & Mahindra जैसे OEMs ने मिलकर 87.3% मार्केट शेयर अपने नाम किया, जबकि Maruti Suzuki, VinFast India और Tesla जैसे नए खिलाड़ी अभी सिर्फ 2% हिस्सेदारी तक सीमित हैं। Tata Motors 78,811 यूनिट्स के साथ नंबर-1 पर रही और 35.9% की ग्रोथ दर्ज की। इसकी Nexon EV और Punch EV ने बिक्री को मजबूती दी। दूसरे स्थान पर JSW MG Motor India रही, जिसने 73.67% की जबरदस्त बढ़त के साथ 53,089 यूनिट्स बेचीं।

Mahindra & Mahindra ने 407% की उछाल के साथ 42,721 यूनिट्स बेचीं। कंपनी ने EV सेगमेंट में तेजी से पकड़ बनाई है। वहीं Hyundai Motor India ने 137% की ग्रोथ के साथ 5,885 यूनिट्स बेचीं, जिसमें Creta EV का बड़ा योगदान रहा।
नए खिलाड़ियों की एंट्री भी शुरू हो गई है। VinFast India ने 2,390 यूनिट्स, Tesla ने 342 यूनिट्स और Maruti Suzuki ने 1,416 यूनिट्स (eVitara) की बिक्री की, जिससे साफ है कि आने वाले समय में मुकाबला और कड़ा होगा।

लक्जरी EV सेगमेंट में BMW India ने 123% की ग्रोथ के साथ 3,537 यूनिट्स बेचकर बढ़त बनाई, जबकि Mercedes-Benz India की बिक्री में हल्की गिरावट दर्ज की गई। FADA के अनुसार यह सिर्फ ऑटो इंडस्ट्री की उपलब्धि नहीं, बल्कि भारत के बड़े स्तर पर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर बढ़ने का संकेत है।