नई दिल्ली: Kia India 2027 में अपनी बेस्टसेलिंग SUV Kia Sonet का नेक्स्ट-जेनरेशन अवतार लॉन्च करने जा रही है, जो इस बार सिर्फ फेसलिफ्ट नहीं बल्कि पूरी तरह से नई सोच, नई टेक्नोलॉजी और ज्यादा प्रीमियम अपील के साथ आएगी। कंपनी इसे नए K1 प्लेटफॉर्म पर तैयार करेगी, जिसे Kia Syros के साथ शेयर किया जाएगा। इस प्लेटफॉर्म में बेहतर स्ट्रक्चरल स्ट्रेंथ, कम वाइब्रेशन और एडवांस सेफ्टी टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलेगा।
नई Sonet में शार्प LED हेडलैंप, कनेक्टेड DRLs, नया टाइगर-नोज ग्रिल, स्पोर्टी बंपर और रियर में कनेक्टेड LED टेललाइट्स मिल सकती हैं, जिससे SUV का लुक पहले से ज्यादा अग्रेसिव और फ्यूचरिस्टिक लगेगा, साथ ही नए अलॉय व्हील्स और डुअल-टोन कलर ऑप्शन इसे यूथफुल अपील देंगे। कार के नए मॉडल में पीछे बैठने वालों को अच्छी तरह बैठने में दिक्कत नहीं होगी। इसमें 20mm लंबा व्हीलबेस बेहतर लेगरूम और शोल्डर स्पेस देगा। सीट्स ज्यादा कुशनिंग और बेहतर अंडर-थाई सपोर्ट के साथ आएंगी।
नई Sonet में Hyundai Venue से प्रेरित 12.3-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिल सकता है। इसके साथ ही वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, 360-डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ (संभावित), वेंटिलेटेड सीट्स, प्रीमियम बोस साउंड सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग और OTA अपडेट जैसे फीचर्स इसे सेगमेंट में हाई-टेक बनाएंगे। नई Sonet में Level-2 ADAS के तहत फीचर्स जैसे एडाप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग मिल सकते हैं। 6-एयरबैग, ESC, ट्रैक्शन कंट्रोल और मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर इसे और सुरक्षित बनाएंगे। Bharat NCAP में 5-स्टार रेटिंग की उम्मीद भी काफी मजबूत है।
कंपनी इंजन के भरोसेमंद सेटअप को बरकरार रख सकती है, जिसमें 1.2L पेट्रोल, 1.0L टर्बो पेट्रोल और 1.5L डीजल इंजन शामिल होंगे, ये इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स के साथ मिलेंगे, खास बात यह है कि कंपनी भविष्य में (2028-29 तक) हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी जोड़ सकती है, जिससे माइलेज और परफॉर्मेंस दोनों में सुधार होगा, जहां मौजूदा मॉडल ₹7.31 लाख से शुरू होता है, वहीं नई Sonet की शुरुआती कीमत करीब ₹8 लाख (एक्स-शोरूम) हो सकती है।
लॉन्च के बाद यह SUV सीधे तौर पर Tata Nexon, Mahindra XUV 3XO, Maruti Suzuki Brezza और Hyundai Venue जैसी गाड़ियों को कड़ी टक्कर देगी। नई Kia Sonet 2027 में सिर्फ एक अपडेट नहीं बल्कि एक बड़ा अपग्रेड साबित होगी, जो स्टाइल, स्पेस, सेफ्टी और टेक्नोलॉजी के दम पर कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में फिर से नंबर-1 बनने का दम रखती है।
