मुंबई : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में तेजी से उभरते ब्रांड Odysse Electric Vehicles ने जून 2025 में 344 यूनिट्स बेचकर 54% महीने-दर-महीने ग्रोथ दर्ज की है। आंकड़ों के अनुसार अब शहरी और अर्ध-शहरी उपभोक्ता पेट्रोल की झंझट से निकलकर स्मार्ट और ईको-फ्रेंडली विकल्पों को तेजी से अपना रहे हैं। odysse Electric की जून सेल्स ग्रोथ के पीछे सबसे बड़ा नाम है – Odysse HyFy। ये एक लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसे खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो रोजमर्रा के सफर में एक सस्ता, टिकाऊ और भरोसेमंद विकल्प चाहते हैं।
HyFy खास तौर पर कॉलेज स्टूडेंट्स, ऑफिस जाने वाले डेली कम्यूटर्स, और पहली बार EV खरीदने वालों के लिए आदर्श चॉइस बन गया है। इसका स्टाइलिश डिज़ाइन, कम मेंटेनेंस, और आसान चार्जिंग जैसे फीचर्स यूथ को बहुत आकर्षित कर रहे हैं। इसमें खर्चा कम रहेगा। सफर सुहाना रहेगा और और पेट्रोल के झंझट से छुटकारा मिलेगा। HyFy की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। ये स्कूटर अब एक स्मार्ट, सस्टेनेबल और बजट-फ्रेंडली ट्रांसपोर्ट सॉल्यूशन बनकर उभर रहा है।
Odysse Electric के CEO नेमिन वोरा ने कंपनी की ग्रोथ पर खुशी जताते हुए कहा – “हम हर महीने लोगों का भरोसा जीत रहे हैं। हमारी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोग बिना किसी झंझट और ज्यादा खर्च के EV की ओर शिफ्ट कर सकें।” Odysse Electric अब सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं है। कंपनी की पहुंच छोटे शहरों और कस्बों में में भी तेज़ी से बढ़ाई है। Odysse Electric की लगातार बढ़ती बिक्री यही दिखाती है कि अब भारत में EV सिर्फ अमीरों का या बड़े शहरों में रहने वाले लोगों का शौक नहीं रहा, यह आम लोगों की जरूरत और पसंद दोनों बनता जा रहा है। और Odysse जैसे ब्रांड इस ज़रूरत को स्टाइल, सादगी और विश्वसनीयता के साथ पूरा कर रहे हैं।
