नई दिल्ली: इंडियन SUV बाजार में हलचल मचाने के लिए तैयार Volkswagen ने अपनी पॉपुलर मिड-साइज SUV Volkswagen Taigun के फेसलिफ्ट वर्जन की पहली झलक दिखा दी है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर टीजर जारी करते हुए पुष्टि कर दी है कि नई Taigun 9 अप्रैल 2026 को लॉन्च होगी। 2021 में लॉन्च के बाद यह इस SUV का पहला बड़ा अपडेट होगा, जिसमें डिजाइन, फीचर्स और मैकेनिकल लेवल पर कई अहम बदलाव देखने को मिलेंगे।
नई Volkswagen Taigun में एक्सटीरियर डिजाइन को और ज्यादा मॉडर्न और शार्प बनाया गया है। इसमें नया फ्रंट बंपर, अपडेटेड LED लाइटिंग और ग्लोबल मॉडल्स से इंस्पायर्ड स्टाइलिंग देखने को मिल सकती है। उम्मीद है कि SUV में स्लिम LED हेडलैम्प्स के साथ कनेक्टेड लाइट बार दी जाएगी, साथ ही इल्यूमिनेटेड Volkswagen लोगो भी देखने को मिल सकता है।
फ्रंट ग्रिल और बंपर को स्पोर्टी टच दिया जाएगा, जबकि रियर में कनेक्टेड LED टेललैम्प्स नए लाइट सिग्नेचर के साथ आएंगे। सिल्वर स्किड प्लेट और कम क्रोम इस्तेमाल SUV को ज्यादा रग्ड और बोल्ड लुक देंगे। साइड प्रोफाइल में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन नए अलॉय व्हील्स जरूर जोड़े जाएंगे।
नई Volkswagen Taigun टेक्नोलॉजी और कम्फर्ट के मामले में बड़ा अपग्रेड लेकर आएगी। इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और करीब 10.25 इंच का फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा सकता है। साथ ही नई अपहोल्स्ट्री और प्रीमियम फिनिश के जरिए केबिन को और आकर्षक बनाया जाएगा।
फीचर्स की लिस्ट में पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और बेहतर एयर-कंडीशनिंग सिस्टम शामिल हो सकते हैं। रिपोर्ट्स में रियर सीट मसाज फंक्शन की भी चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।Volkswagen Taigun में मौजूदा टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन ही जारी रहेंगे। इसमें 1.0 लीटर TSI इंजन (करीब 115bhp, 178Nm) और 1.5 लीटर TSI इंजन (करीब 150bhp, 250Nm) शामिल हैं। बड़ा बदलाव ट्रांसमिशन में देखने को मिल सकता है, जहां 1.0 लीटर वेरिएंट में नया 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है, जबकि 1.5 लीटर इंजन के साथ 7-स्पीड DSG जारी रहेगा।
फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत मौजूदा ₹11.42 लाख से ₹19.18 लाख (एक्स-शोरूम) के मुकाबले थोड़ी बढ़ सकती है। कुल मिलाकर, नई Volkswagen Taigun अपने अपडेटेड लुक, एडवांस फीचर्स और बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस के दम पर मिड-साइज SUV सेगमेंट में एक बार फिर बड़ा गेम खेलने को तैयार है।
