पावर का तूफान Infinix Note 60 Pro : 6500mAh बैटरी संग 13 अप्रैल को लॉन्च

नई दिल्ली: स्मार्टफोन बाजार में Infinix अपना नया पावरफुल डिवाइस Infinix Note 60 Pro इंडिया में लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि यह स्मार्टफोन 13 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। यह Flipkart और Infinix India के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

टीजर्स के मुताबिक Infinix Note 60 Pro को छह शानदार रंगों—Deep Ocean Blue, Mist Titanium, Mocha Brown, Solar Orange, Torino Black और Frost Silver—में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा फोन को 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट्स में लाया जा सकता है। इसकी कीमत पिछले मॉडल Infinix Note 50 Pro से थोड़ी ज्यादा होगी, जिसे करीब 17,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था।

Infinix Note 60 Pro में पीछे की तरफ एक यूनिक Active Matrix Display दिया जाएगा, जिसमें कई LED लाइट्स मिलेंगी जो नोटिफिकेशन और अन्य जानकारी दिखाने में सक्षम होंगी। यह फीचर काफी हद तक Nothing Glyph Interface से प्रेरित बताया जा रहा है। फोन में स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जबकि पावर और वॉल्यूम बटन दाईं तरफ दिए जाएंगे।

इसमें 6.78 इंच का 1.5K LTPS AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस, 100% DCI-P3 कलर गमट और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आएगा। साथ ही फोन को IP64 रेटिंग भी मिल सकती है, जिससे यह धूल और पानी की छींटों से सुरक्षित रहेगा।

इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा और 2.7GHz तक की स्पीड दे सकता है। इसके साथ Adreno A810 GPU, LPDDR5 RAM और UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ) और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया जा सकता है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। यह फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट कर सकता है।

बैटरी के मामले में Infinix Note 60 Pro काफी आगे दिखाई देता है। इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 90W वायर्ड और 30W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। nfinix Note 60 Pro एक ऐसा स्मार्टफोन बनने जा रहा है, जो स्टाइल, पावर और इनोवेशन का जबरदस्त कॉम्बिनेशन पेश करेगा।