नई दिल्ली: Haier ने इंडिया में ‘डेजर्ट रोज’ सुपर हैवी ड्यूटी एसी सीरीज लॉन्च की है, जो AI-AtmoX तकनीक की मदद से सिर्फ 10 सेकंड में कूलिंग शुरू कर देती है। 55,990 रुपये की शुरुआती कीमत वाला यह स्मार्ट एसी खुद अपनी सफाई करने के साथ बिजली खर्च को ट्रैक करने में सक्षम है।
Haier की नई Desert Rose Super Heavy Duty AC सीरीज न सिर्फ तेज कूलिंग का दावा करती है। यह एसी आपके घर पहुंचने से पहले ही कमरे को ठंडा करना शुरू कर देता है। इस नई सीरीज में कंपनी ने AI-AtmoX टेक्नोलॉजी दी है, जो कूलिंग, एनर्जी मैनेजमेंट और मेंटेनेंस को पूरी तरह ऑटोमेटिक बना देती है। यह स्मार्ट सिस्टम कमरे का तापमान, बाहर का मौसम और यूजर की आदतों को समझकर खुद ही कूलिंग सेट करता है, जिससे बार-बार रिमोट से सेटिंग बदलने की जरूरत खत्म हो जाती है।
Desert Rose AC का सबसे खास फीचर AI Pre-Cooling है। जैसे ही यूजर 100 मीटर के दायरे में पहुंचता है, एसी अपने आप चालू होकर कमरे को ठंडा करना शुरू कर देता है। Supersonic Cooling फीचर केवल 10 सेकंड में ठंडक देना शुरू कर देता है । इसमें दिया गया AI ECO Mode बिजली की खपत को कम करता है, जबकि AI Electricity Monitoring फीचर यूजर को रियल टाइम में बिजली खर्च की पूरी जानकारी देता है।
आप ग्राफ और कैलेंडर के जरिए अपनी खपत को ट्रैक कर सकते हैं और बजट के अनुसार कंट्रोल भी कर सकते हैं। AI Human Detection फीचर यह पहचानता है कि कमरे में कोई मौजूद है या नहीं। अगर 15 मिनट तक कोई हलचल नहीं होती, तो एसी लो पावर मोड में चला जाता है और 30 मिनट बाद खुद बंद भी हो सकता है, जिससे बिजली की बचत होती है।
मेंटेनेंस को आसान बनाने के लिए इसमें AI Frost Self-Clean फीचर दिया गया है, जो हर 240 घंटे में खुद ही सफाई करता है। वहीं ODU Cyclone Clean फीचर आउटडोर यूनिट में जमा धूल को हटाने के लिए एयरफ्लो को रिवर्स कर देता है, जिससे एसी की परफॉर्मेंस हमेशा बनी रहती है। Haier Desert Rose Super Heavy Duty AC की शुरुआती कीमत ₹55,990 रखी गई है। यह दो मॉडल्स—Gold Stripe और Nebula Blue Stripe—में उपलब्ध है।
